REWA: पति-पत्नी, बेटा-बहू बनाए गए प्रत्याशी, हवा में उड़ गए कार्यकर्ताओं के दावे 

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: पति-पत्नी, बेटा-बहू बनाए गए प्रत्याशी, हवा में उड़ गए कार्यकर्ताओं के दावे 

REWA. नगर पालिक निगम रीवा के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस की बहु प्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू द्वारा घोषित प्रत्याशियों में वार्ड सदस्य के लिए उन्हीं घिसे पिटे चेहरों का नाम शामिल है, जिनकी कार्यप्रणाली से वार्डवासी असंतुष्ट हैं। यही नहीं नगर निगम के नेताओं के परिजनों को खासी तवज्जो दी गई है। कहीं पति के स्थान पर पत्नी को टिकट दे दिया गया है तो कहीं मां के स्थान पर बेटे को। इस चक्कर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के दावे को हवा में उड़ाते हुए अनारक्षित सीटों पर भी आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी मैदान में उतारे गए है। 



नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डो से कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का अवलोकन करें तो कुछ भी आश्चर्य जनक नहीं लगता। प्रत्याशियों की कमी कहें या स्थानीय क्षत्रपों के दबाव के चलते पारिवारिक सूची जारी कर दी गई। मसलन वार्ड क्रमांक 2 से विश्वनाथ खरौल पूर्व पार्षद की पत्नी प्रियंका मिश्रा उम्मीदवार बनाई गई है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 से पूर्व पार्षद आशा सिंह के पुत्र धनेन्द्र सिंह को, वार्ड 12 के पार्षद रहे विनोद शर्मा की पत्नी रश्मि शर्मा को, वार्ड 11 से राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के पुत्र सज्जन पटेल वार्ड 16 से, वहीं सामान्य वर्ग के लिये निर्धारित वार्ड क्रमांक 13 से ओबीसी वर्ग से रामकृष्ण ताम्रकार को उम्मीदवार बनाया गया है। यही नहीं वार्ड 23 से पूर्व पार्षद अकरम अंसारी की पत्नी रफीकुन शहनाज अंसारी को, जबकि साबिर अंसारी की पत्नी जरीना बेगम को वार्ड 25 से उम्मीदवार बनाया गया है। 



पिछला चुनाव हार चुकीं रमा दुबे को वार्ड 31 एवं वार्ड 26 की पार्षद का टिकट काट कर उनके पति ऋषिकेश त्रिपाठी को उम्मीदवार बना दिया गया। यही नही कांग्रेस के नेता मुस्ताक खान वार्ड 35 को एवं वार्ड 44 से कांग्रेस नेता अमृतलाल मिश्रा की पत्नी अर्चना मिश्रा और वार्ड 43 से रामकीर्ति शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा, वार्ड 37 से नेहा खंडेलवाल की टिकट काट कर उनकी सास गायत्री खंडेलवाल को टिकट दिया गया। कुल मिलाकर कांग्रेस में पार्षद के टिकट वितरण में जमकर परिवारवाद देखने को मिला। 


Mp latest news hindi भारतीय जनता पार्टी Rewa News रीवा न्यूज काँग्रेस कमेटी Rewa latest news parivarvaad पार्षद का टिकट नगर पालिक निगम रीवा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची रीवा की खबरें CONGRESS PARSHAD
Advertisment