Advertisment

कांग्रेस में CWC की जगह होगी CSC; प्रियंका गांधी बोलीं- मां आपने सब कुछ प्यार के लिए किया, राहुल ने कहा- आपका बेटा होने पर गर्व है

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
कांग्रेस में CWC की जगह होगी CSC; प्रियंका गांधी बोलीं- मां आपने सब कुछ प्यार के लिए किया, राहुल ने कहा- आपका बेटा होने पर गर्व है

DELHI. कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 26 अक्टूबर को पद संभालने के बाद से बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। खड़गे ने इसी कड़ी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी (Congress Steering Committee) का गठन किया है। इसमें सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 लोगों को शामिल किया गया है। ये कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह पर काम करेगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अब ये कमेटी ही बड़े फैसले लेगी। 





प्रियंका गांधी की भावुक पोस्ट





प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने अपने राजीव गांधी की तस्वीर लिए हुए सोनिया गांधी की फोटो पोस्ट की और लिखा, "आप पर गर्व है मां, दुनिया चाहे कुछ भी कहे या सोचे। मुझे पता है कि आपने यह सब प्यार के लिए किया।'' सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1998-2017 तक और फिर 2019-22 तक अंतरिम प्रमुख के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। राजीव गांधी ने 1968 में इटली से उनसे शादी की थी। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी। सोनिया गांधी राजनीति से पूरी तरह दूर रहीं। 1997 में ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अगले वर्ष पार्टी प्रमुख बनीं।





राहुल गांधी ने मां के लिए किया भावुक ट्वीट

Advertisment





राहुल गांधी के ट्वीट में सोनिया गांधी को अपने स्वर्गीय पति राजीव गांधी की तस्वीर को हाथ में लिए हुए देखा जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "मां, दादी ने एक बार मुझे कहा था कि उन्हें आप जैसी बेटी कभी नहीं मिल सकती थी। वो बिल्कुल सही थीं, आपका बेटा होने पर मुझे गर्व है।"







— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2022

Advertisment





सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा 





खरगे के अध्यक्ष की कमान संभालने के तुरंत बाद परंपरा के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। परंपरा के मुताबिक नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद सीडब्ल्यूसी भंग कर दी जाती है और पार्टी के कामकाज के संचालन के लिए सीडब्ल्यूसी की जगह स्टीयरिंग कमेटी बनाई जाती है। एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

Advertisment





स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य







  • सोनिया गांधी-उत्तर प्रदेश



  • मनमोहन सिंह- पूर्व प्रधानमंत्री
  • Advertisment



  • राहुल गांधी- केरल


  • एके एंटनी - केरल


  • अभिषेक मनु सिंघवी- पश्चिम बंगाल
  • Advertisment



  • अजय माकन- दिल्ली


  • अंबिका सोनी- पंजाब


  • आनंद शर्मा -हिमाचल प्रदेश
  • Advertisment



  • अविनाश पांडे- झारखंड


  • गईखंगम गंगमई- मणिपुर


  • हरीश रावत- उत्तराखंड


  • जयराम रमेश- कर्नाटक


  • जितेंद्र सिंह- राजस्थान


  • कुमारी सेलजा- हरियाणा


  • केसी वेणुगोपाल- केरल


  • पु ललथनहवला- मिजोरम


  • मुकुल वासनिक- महाराष्ट्र


  • ओमान चांडी- केरल


  • प्रियंका गांधी वाड्रा- दिल्ली


  • पी चिदंबरम- तमिलनाडु


  • रणदीप सुरजेवाला- हरियाणा


  • रघुवीर मीणा- राजस्थान


  • तारिक अनवर -बिहार


  • चेला कुमार- उड़ीसा


  • डॉ अजय कुमार- झारखंड


  • अधीर रंजन चौधरी- पश्चिम बंगाल


  • भक्त चरण दास- उड़ीसा


  • देवेंद्र यादव- दिल्ली


  • दिग्विजय सिंह- मध्य प्रदेश


  • दिनेश गुंडु राव- तमिलनाडु


  • हरीश चौधरी- राजस्थान


  • एचके पाटिल - कर्नाटक


  • जय प्रकाश अग्रवार- दिल्ली


  • के एच मुनियप्पा- कर्नाटक


  • बी मणिक्कम टैगोर- तमिलनाडु


  • मनीष चतरथ- दिल्ली


  • मीरा कुमार- दिल्ली


  • पी एल पुनिया- उत्तर प्रदेश


  • पवन कुमार बंसल- पंजाब


  • प्रमोद तिवारी- उत्तर प्रदेश


  • रजनी पाटिल - महाराष्ट्र


  • रघु शर्मा- राजस्थान


  • राजीव शुक्ला- छत्तीसगढ़


  • सलमान खर्शीद- उत्तर प्रदेश


  • शक्ति सिंह गोहिल- गुजरात


  • टी सुब्बीरामी रेड्डी- आंध्र प्रदेश


  • तारिक अहमद कर्रा- श्रीनगर






  • खरगे ने सीईसी की बैठक की अध्यक्षता की





    खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 29 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे। खरगे दक्षिण गुजरात के नवसारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की तीन बैठकें हो चुकी हैं। 



     



    Rahul Gandhi tweeted for Sonia Gandhi Priyanka Gandhi made emotional post for mother Mallikarjun Kharge took over as Congress President राहुल गांधी ने किया सोनिया गांधी के लिए ट्वीट प्रियंका गांधी ने मां के लिए किया भावुक पोस्ट मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद
    Advertisment