New Update
/sootr/media/post_banners/a6ad381b7cc56c7a738ff82c4be2440595d3cde7126f8f79f3c6135b68f0239b.png)
बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash vijayvargiya) बुधवार को भोपाल प्रवास पर हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दो महीने 10 दिन बाद भोपाल आए हैं। इससे पहले वे 31 मई को भोपाल आए थे। विजयवर्गीय ने आज विधानसभा परिसर में विधायकों को डिनर पर बुलाया, जिसे भुट्टा पार्टी नाम दिया गया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) ने शोले फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' भी गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। भुट्टा पार्टी में मंत्री, विधायकों के साथ बीजेपी-कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए।
Advertisment
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us