हार के बाद एक्शन में सोनिया गांधी, 5 स्टेट के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
हार के बाद एक्शन में सोनिया गांधी, 5 स्टेट के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली. विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा एक्शन लिया है। गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीपी अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा गया है। बता दें कि पंजाब में मिली हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं।



मीटिंग के बाद सियासी गतिविधियां तेज: पार्टी आलाकमान ने हार के बाद रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद से सियासी गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में 15 मार्च को अध्यक्षों से त्याग पत्र देने को कहा गया है। गौरतलब है कि पंजाब और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अजय कुमार लल्लू अपनी विधानसभा सीट भी नहीं बचा पाए। उत्तराखंड में गणेश गोदियाल, गोवा में गिरीश चोडांकर और मणिपुर में एन लोकेन सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।


सोनिया गांधी कांग्रेस मीटिंग कांग्रेस विधानसभा चुनाव राजनीति congress president CONGRESS politics Congress meeting election हार sonia gandhi