/sootr/media/post_banners/f14fb209f11938659e14121afd83dc607e615bb8ed4586edb7141ad2711e5543.jpeg)
Katni. कटनी जिले में जिला पंचायत सदस्य सुनीता मेहरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। सुनीता मेहरा को भाजपा का समर्थन मिला है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों के प्रस्ताव पर भाजपा ने संगठन के अंदर ही वोटिंग कराकर अशोक विश्वकर्मा को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया है। अशोक विश्वकर्मा इससे पहले भी जिला पंचायत का उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा विधायक संजय पाठक का दबदबा बरकरार
6 जनपद पंचायत चुनाव के बाद शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया। इस जीत में विधायक पाठक की अहम भूमिका रही। पाठक ने इस चुनौती को सहजता से स्वीकार करते हुए शत प्रतिशत रिजल्ट दिया है। उनके नेतृत्व में विजयराघवगढ़, बड़वारा ,ढीमरखेड़ा कटनी जनपद में निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवाने में सफलता हासिल की।
पंक्ति के अंतिम व्यक्तियों को मौका
कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी इस बात की खूब चर्चा रही क्योंकि विजयराघवगढ़ तथा बड़वारा में दो अत्यंत गरीब परिवार की महिलाओं को अध्यक्ष की कुर्सी मिली यहां दोनों ही जनपद में एक मे श्रमिक के घर मे अध्यक्ष की कुर्सी गई तो दूसरा एक ऑटो चालक की पत्नी को अध्यक्ष का ताज मिला।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित था। इस वर्ग से जिला पंचायत सदस्य पद पर दो प्रत्याशी जीते थे, जिसमें एक प्रत्याशी सुनीता मेहरा और दूसरी प्रत्याशी किन्नर माला मौसी थी। इन्हीं दोनों में एक को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया जाना तय था। भाजपा ने सुनीता मेहरा को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाकर जिले की सभी जनपद पंचायतों की तरह जिला पंचायत में भी अपना कब्जा जमा लिया है।