Tejasvi Ring ceremony: तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी सगाई, ये हैं उनकी दुल्हनिया

author-image
एडिट
New Update
Tejasvi Ring ceremony: तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी सगाई, ये हैं उनकी दुल्हनिया

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के लाल तेजस्वी यादव की शादी फिक्स हो गई है और रिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं। कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। यह कार्यक्रम में परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं।

क्रिश्चियन है तेजस्वी की जीवनसाथी

तेजस्वी यादव की शादी लालू के पुराने साथी शरद यादव की पोती सिमरन से हो रही है। सिमरन ने दो साल पहले ईसाई धर्म स्वीकार किया था।यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की सगाई पर RJD से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है।

9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं तेजस्वी

लालू प्रसाद लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वे चाहते हैं कि तेजस्वी के हाथ जल्द से जल्द पीले हों। लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थानी उपचुनाव का इंतजार किया जा रहा था कि ये सीटें RJD जीतती है तो सरकार बनाने की कवायद RJD तेज करती। हालांकि, दोनों सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर दूर चली गई है, इसलिए अब लालू प्रसाद चाहते हैं कि तेजस्वी की शादी जल्द से जल्द हो जाए।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

simran grand daughter Ring Ceremony Tejashwi Yadav tomorrow Delhi Sharad Yadav