हवा का रुख दे रहा गर्मी का अहसास; जानें भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के मौसम का हाल

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
हवा का रुख दे रहा गर्मी का अहसास; जानें भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के मौसम का हाल

भोपाल. प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से मौसम गर्म हो गया है। दमोह में शुक्रवार की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं दिन में सबसे ज्यादा गर्म खरगोन रहा, जहां दिन का तापमान 42.5 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में 7 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। वहीं एमपी के 16 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार रहा। कई शहरों में लू चलने से लोग परेशान हैं। 



अभी और गर्मी बढ़ने का अनुमान: मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के पश्चिम की ओर चलने की वजह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस वजह से अभी और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। हालांकि आने वाले समय में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होगी और फिर गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।



यह रहा प्रदेश के शहरों का हाल: प्रदेश के कई शहर गर्मी से बेहाल है। इनमें से सीधी, सागर, सतना में तापमान 23 डिग्री के पार है। राजधानी भोपाल में तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया है। एक ही रात में यहां 3 डिग्री पारा बढ़ गया। इससे रात में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इंदौर, जबलपुर, दतिया, गुना, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, नौगांव, सिवनी, टीकमगढ़ और उमरिया में तापमान 20 डिग्री से ऊपर है। ग्वालियर, उज्जैन में पारा 20 डिग्री से नीचे चल रहे हैं।


मौसम Madhya Pradesh damoh heat खरगोन Khargone तापमान दमोह Temperature मध्यप्रदेश weather गर्मी