UP में BJP के हौसले बुलंद, त्रिपुरा में CM की कुर्सी सुरक्षित; AAP को पंजाब में नुकसान तो दिल्ली में फायदा, कांग्रेस की आस बढ़ी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
UP में BJP के हौसले बुलंद, त्रिपुरा में CM की कुर्सी सुरक्षित; AAP को पंजाब में नुकसान तो दिल्ली में फायदा, कांग्रेस की आस बढ़ी

DELHI. देश की तीन लोकसभा (Lok Sabha) और सात विधानसभा (Legislative Assembly) सीटों पर हुए उपचुनाव (Bye-election) के नतीजे आ गए हैं। वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। तीनों लोकसभा और 7 में से 6 विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। खास सीटों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश में रामपुर से बीजेपी के घनश्याम लोधी ने जीत हासिल कर ली है और आजमगढ़ में भी बीजेपी के निरहुआ जीत गए हैं। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से सिमरनजीत सिंह जीत गए हैं, यहां आप की हार हुई है। बता दें कि यह सीट भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। इसके अलावा दिल्ली (Delhi) की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप के दुर्गेश पाठक की जीत हुई है।



सीएम मानिक साहा ने किया कमाल



त्रिपुरा की टाउन बारदोवली सीट पर बीजेपी प्रत्याशी व मुख्यमंत्री मानिक साहा (Chief Minister Manik Saha) ने 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। साहा को 17,181 वोट मिले हैं। साहा की जीत के साथ ही उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी बच गई है। दरअसल, साहा अभी तक विधानसभा के सदस्य नहीं थे। ऐसे में सीएम पद पर बने रहने के लिए उनके लिए चुनाव जीतना जरूरी था। त्रिपुरा में चार विधानसभा में से तीन सीटों पर बीजेपी तो कांग्रेस एक विधानसभा सीट पर जीती है।



आंध्र प्रदेश आत्मकुर उपचुनाव



आंध्र प्रदेश के आत्मकुर उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मेकापति विक्रम रेड्डी ने 82,888 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। रेड्डी को 1,02,241 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार जी भरत कुमार यादव को केवल 19,353 वोट मिले। वहीं बसपा उम्मीदवार एन ओबुलेशु को 4,904 वोट मिले। रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल कर ली है। 



राजिंदर नगर से AAP जीती



दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 14555 वोटों से जीत गए हैं।


BJP by-elections मुख्यमंत्री मानिक साहा कांग्रेस उपचुनाव Chief Minister Manik Saha विधानसभा दिल्ली भगवंत मान Vidhan Sabha CONGRESS बीजेपी Bhagwant Mann Lok Sabha आप Delhi लोकसभा
Advertisment