उत्तराखंड के सीएम धामी इंदौर में बोले- 'कांग्रेस मुक्त हो रहा है भारत'

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
उत्तराखंड के सीएम धामी इंदौर में बोले- 'कांग्रेस मुक्त हो रहा है भारत'

Indore. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अप्रैल को इंदौर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की और उनके साथ प्रसिद्ध पितृरेश्वर धाम मंदिर में पूजा की। इस मौके पर धामी ने कहा हम देवभूमि (उत्तराखंड) में आने वाले पर्यटकों और श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए कई योजनाएं बना रहे हैं। वहां विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। राजनीति के सवाल पर वे बोले- कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं बचा है। वो खत्म होती जा रही है।



विजयवर्गीय के निशाने पर दिग्गी



कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। वे बोले- दिग्विजय सिंह दस साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और वे इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। वे प्रदेश में अवसाद फैला रहे हैं। ये अपराध है। जहां तक एफआईआर का सवाल है, कानून अपना काम कर रहा है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन में हुए दंगों को लेकर बिहार की मस्जिद में लगे भगवा झंडे को खरगोन का बताया था। इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ।



मुख्यमंत्री धामी का मध्यप्रदेश से है पुराना नाता



पुष्कर सिंह धामी के पिता आर्मी में थे। कुछ समय के लिए वो सागर में पदस्थ रहे। इस दौरान धामी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सागर में हुई। यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। कई मामलों और पार्टी की गतिविधियों में वे हमेशा आगे रहे हैं। शांत स्वभाव के कारण उनका ज्यादा किसी से मेल मिलाप नहीं रहा, लेकिन आरएसएस से जुड़े होने के कारण पुष्कर का पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था।

 


मुख्यमंत्री Madhya Pradesh Pushkar Singh Dhami इंदौर बीजेपी कांग्रेस उत्तराखंड कैलाश विजयवर्गीय BJP CONGRESS Kailash Vijayvargiya पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश Indore Uttarakhand Chief Minister