Uttrakhand चुनाव: बीजेपी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,CM खटीमा से लडेंगे

author-image
एडिट
New Update
Uttrakhand चुनाव: बीजेपी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,CM खटीमा से लडेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। राज्य में 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाना है।





सीएम खटीमा सीट से मैदान में: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।  वहीं, प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी ने चकराता से उम्मीदवार बनाया है।





5 महिलाओं को मिली जगह: उत्तराखंड की बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। इस बार पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट मिला है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं।





इनको मिला टिकट:







  • पुष्कर सिंह धामी - खटीमा 



  • मदन कौशिक - हरिद्वार शहर 


  • केदार सिंह रावत -यमुनोत्री  


  • भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग 


  • शक्ति लाल साहब -घनसाली 


  • विनोद कंडारी -देवप्रयाग 


  • सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर 


  • प्रीतम पंवार- धनोल्टी


  • सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल


  • राम चरण नौटियाल -चकराता


  • मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर 


  • शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर 


  • उमेश शर्मा -रायपुर 


  • खजान दास -राजपुर रोड 


  • सविता कपूर -देहरादून कैंट 


  • गणेश जोशी- मसूरी 


  • सुरेश राठोर -ज्वालापुर 


  • प्रदीप बत्रा -रुड़की 


  • देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन- खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)


  • संजय गुप्ता -लक्सर 


  • स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण 


  • डॉक्टर धन सिंह रावत- श्रीनगर 


  • राजकुमार पोरी -पौड़ी 


  • धन सिंह धामी- धारचूला 


  • बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट 


  • आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार 


  • चंद्रा पंत -पिथौरागढ़ 


  • चंदन राम दास -बागेश्वर 


  • दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन 


  • महेश जीना- सल्ट 


  • पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट 


  • बंशीधर भगत -कालाढूंगी 


  • दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर 


  • त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर 


  • अरविंद पांडे- गदरपुर 


  • सौरभ बहुगुणा -सितारगंज 


  • फकीरा राम- गंगोलीहाट 


  • सुरेश गाड़िया- कपकोट 


  • महेश शर्मा- अल्मोड़ा 


  • सत्यपाल -भगवानपुर 


  • कैलाश गहतोड़ी -चंपावत 


  • अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग 


  • रेणू बिष्ट -यमकेश्वर 


  • प्रेमसिंह राणा - नानकमत्ता


  • राजेश कुमार - बाजपुर


  • दुर्गेश्वर लाल - पुरोला


  • सुरेश चौहान - गंगोत्री


  • महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ


  • भोपाल राम टम्टा - थराली


  • विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू - प्रतापनगर


  • सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर


  • विनोद चमोली - धर्मपुर 


  • प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश


  • दिनेश पंवार - मंगलौर


  • अनिल शाही - द्वाराहाट


  • रेखा आर्य - सोमेश्वर


  • राम सिंह कैड़ा - भीमताल


  • सरिता आर्य - नैनीताल


  • किच्छा- राजेश शुक्ला




  • BJP ELECTION 2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड ramsharan nautiyal zubin nautiyal father Pushkar dhami Uttrakhand candidate Candidates list Uttarakhand Chief Minister