/sootr/media/post_banners/6da59ee37ecffc303436e959628d351c867905e4b2c6041164ea79cbde6dc335.jpeg)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली है। दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू सहवाग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अंजू सहवाग 2012-17 तक SDMC में कांग्रेस की ओर से पार्षद रह चुकी हैं। पेशे से वह हिंदी और समाजशास्त्र की अध्यापक भी रह चुकी हैं।
क्या कहा अंजू सहवाग ने: अंजू सहवाग ने कहा कि उन्हें सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियां पसंद हैं, इसके कारण वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी हैं। नगर निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में अंजू का शामिल होना AAP के लिए एक मजबूती की तरह है। दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। अंजू सहवाग को शामिल करने के बाद आप को चुनावों में काफी सहयोग मिल सकेगा।
Delhi: Anju Sehwag, sister of former cricketer Virender Sehwag, joins Aam Aadmi Party (AAP) pic.twitter.com/pyypeNGrwe
— ANI (@ANI) December 31, 2021