तकरार बढ़ी: ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
तकरार बढ़ी: ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल के बीच का टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने तनाव को नया मोड़ देते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। ममता ने कहा कि वे धनखड़ के ट्वीट्स से परेशान थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। 





क्या हैं ममता के आरोप?: ममता ने राज्यपाल धनखड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को धमकाने का काम कर रहे थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल धनखड़ ट्वीट्स के जरिए सरकारी अफसरों को इस तरह से धमका रहे थे, जैसे वे उनके बंधुआ मजदूर हों। 





ममता vs राज्यपाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ पिछले कई दिनों से सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी ममता सरकार को नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। हाल ही में उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मां कैंटीन और कोरोना महामारी के दौरान किए गए इंतजामों में घोटाले का आरोप लगाया। 



Jagdeep Dhankhar जगदीप धनखड़ Mamata Banerjee ममता बनर्जी Twitter पश्चिम बंगाल governor West Bengal CM सीएम cm vs governor ट्विटर ब्लॉक गवर्नर मुख्यमंत्री राज्यपाल