ममता बनर्जी फिर से बनीं TMC की अध्यक्ष, निर्विरोध चुनी गईं

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
ममता बनर्जी फिर से बनीं  TMC की अध्यक्ष, निर्विरोध चुनी गईं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर टीएमसी की अध्यक्ष चुन ली गई हैं। बुधवार(2 फरवरी 2022) को हुए चुनाव में उन्हे पार्टी के सदस्यों ने निर्विरोध चुन लिया। उनके पक्ष में 48 नामांकन दाखिल किए गए थे. पांच साल बाद पार्टी द्वारा नेताजी इंडोर स्टेडियम में संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए गए थे।





'पैसों दम पर चल रही बीजेपी को हराया जा सकता है': चुनाव में भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार का रोड मैप पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी पार्टी को काम करके दिखाना है, सिर्फ बोलना नहीं है। लेफ्ट को 40 साल बाद भी सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, ऐसे में बीजेपी तो सिर्फ पैसों के दम पर चल रही है, उसे हराया जा सकता है।





2011 से बंगाल की सत्ता पर काबिज है TMC: 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी अस्तित्व में आई थी। 2001 और 2006 में चुनाव में हार के बाद 2011 में यह पार्टी सत्ता में आई। इसके बाद से यह पार्टी राज्य के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर रही है। पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 213 सीटें हासिल करने के बाद यह पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी। 



Mamata Banerjee ममता बनर्जी tmc टीएमसी CM West Bengal पश्चिम बंगाल अध्यक्ष निर्विरोध Chairperson Re-Elected संगठनात्मक चुनाव