NEEMUCH : नीमच और जावद जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर घमासान, बीजेपी और कांग्रेस कर रहीं अध्यक्ष की सीट पर परचम लहराने का दावा

author-image
Kamlesh Sarda
एडिट
New Update
NEEMUCH : नीमच और जावद जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर घमासान, बीजेपी और कांग्रेस कर रहीं अध्यक्ष की सीट पर परचम लहराने का दावा

NEEMUCH. मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद 27 जुलाई को नीमच जनपद और जावद जनपद में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर चुनाव होगा। इस बार चुनाव बड़ा ही रोमांचक दिखाई दे रहा है। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी जनपद अध्यक्ष सीट पर अपना परचम लहराने का दावा कर रही हैं।





जनपद अध्यक्ष पद पर टिकी सभी की निगाहें





जनपद सदस्यों के चुनाव के बाद से ही नीमच जनपद अध्यक्ष को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार दावा कर चुके हैं कि नीमच ही क्या जावद और मनासा में भी भारतीय जनता पार्टी का जनपद अध्यक्ष बनेगा और नीमच में तो बहुमत से ज्यादा सदस्य पार्टी के समर्थन में है। ऐसे में नीमच का चुनाव बड़ा रोमांचक बन चुका है।





जावद में किसके नाम पर लगेगी मुहर ?





जावद में जनपद सदस्यों के चुनाव होने के बाद से ही 17 सदस्य बीजेपी के समर्थन में आते हुए बाहरी भ्रमण की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री जी के खास गोपाल चारण या गोपाल चंदेल के नाम पर जनपद अध्यक्ष के लिए मुहर लग सकती है।





कांग्रेस उम्मीदवार का भी बहुमत का दावा





शहर के चौराहे पर चर्चा है कि कांग्रेस भी नीमच जनपद अध्यक्ष के लिए बहुमत का दावा कर रही है और घर-घर दस्तक देकर पेटियों की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं और सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।





धनगर समाज का सोशल मीडिया पर अभियान





नीमच जनपद में अध्यक्ष को लेकर जनपद सदस्य शारदा बाई मदनलाल धनगर के समर्थन में जनवद सदस्यों के बहुमत की चर्चाएं जोरों पर दिखाई दे रही हैं और सोशल मीडिया पर धनगर समाज के लोग भी शारदा बाई मदनलाल धनगर को जनपद अध्यक्ष बनाने को लेकर लगातार अपील कर रहे हैं। वहीं 27 जुलाई को बीजेपी की तपोभूमि पर धनगर समाज के लोग शारदा भाई मदनलाल धनगर के समर्थन में एकजुट हो सकते हैं।





हालांकि नीमच जनपद का चुनाव बड़ा ही रोमांचक बन चुका है। देखना ये है कि 27 जुलाई को जनपद अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजेगा और कौनसी पार्टी विजय का परचम लहराएगी।



MP News मध्यप्रदेश MP Neemuch नीमच Neemuch News Vice President मध्यप्रदेश की खबरें नीमच की खबरें President अध्यक्ष उपाध्यक्ष PANCHAYAT ELECTION पंचायत चुनाव Jawad