बिहार के कांग्रेस MLA का मोदी पर निशाना- 2024 चुनाव से पहले फिर पुलवामा जैसा कुछ कराएंगे या हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाएंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बिहार के कांग्रेस MLA का मोदी पर निशाना- 2024 चुनाव से पहले फिर पुलवामा जैसा कुछ कराएंगे या हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाएंगे

PATNA. कर्नाटक में इसी महीने चुनाव होने हैं, साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हैं। इनको लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इसी बीच, बिहार के कांग्रेस विधायक अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अजीत ने कहा कि 2024 चुनाव से पहले मोदी फिर पुलवामा जैसा कुछ कराएंगे या हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाएंगे। 30 अप्रैल को मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड था। अजीत सिंह इसी पर टिप्पणी कर रहे थे।



मन की बात जनता जानती है, 2024 में जवाब देगी- अजीत सिंह



भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत सिंह ने कहा- मोदी तो सत्ता के पहले से मन की बात बोल रहे हैं। उन्होंने रोजगार देने की बात कही थी, जो नहीं कर पाए। 'मन की बात' का उल्टा असर पड़ा। चुनाव जीतने के लिए पुलवामा में सैनिकों को मरवाते हैं, ये भी आपके मन की बात है। 2024 के पहले फिर आप इसी तरह कीजिएगा, चाहे सैनिकों की हत्या करवाइएगा। मन की बात जनता जानती है। 2024 में जवाब मिलेगा।




— Nibhash Modi (@ModiNibhash) May 1, 2023



वोट के लिए मोदी हिंदू-मुस्लिम भी कर सकते हैं- कांग्रेस विधायक



अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी ना तो वे बेरोजगारी खत्म कर पाए और ना ही महंगाई, उल्टे गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया। वे चुनाव के समय एक बार पुलवामा में जवानों की जान लेने का काम कर चुके हैं। अब 2024 का चुनाव सामने है, फिर से पुलवामा जैसा कुछ करेंगे। उससे भी संभव नहीं होगा तो वे हिंदू मुस्लिम को लड़ा कर अपने वोट बैंक को मजबूत करेंगे। इसे कहीं से सही नहीं कहा जा सकता।



बीजेपी का पलटवार



कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया। शाहनवाज ने कहा कि जो देश के पीएम मोदी और सेना का अपमान करेगा, उसे देश की जनता जवाब देगी। कांग्रेसी भाषा की मर्यादा तोड़ रहे हैं। जो भी प्रधानमंत्री को अपशब्द कहेगा, शहीदों का अपमान करेगा, देश का अपमान करेगा, उसको देश की जनता माफ करने वाली नहीं है।


बिहार के विधायक के मोदी पर निशाना कब हुआ था पुलवामा हमला पीएम मोदी न्यूज पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मन की बात को लेकर साधा चश्मा when did Pulwama attack happen Bihar MLA target on Modi PM Modi News Modi Targets regarding Mann Ki Baat Targeting PM Modi