बीजेपी ने की चुनाव प्रबंध, चुनाव घोषणा पत्र समिति और चुनाव जिला संयोजकों की सूची की घोषणा, पूर्व मंत्री और 2 रिटायर्ड IAS भी शामिल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
बीजेपी ने की चुनाव प्रबंध, चुनाव घोषणा पत्र समिति और चुनाव जिला संयोजकों की सूची की घोषणा, पूर्व मंत्री और 2 रिटायर्ड IAS भी शामिल

BHOPAL. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव घोषणा पत्र समिति और चुनाव के जिला जिला संयोजकों की सूची का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनाई गई चुनाव प्रबंधन समिति में 25 सदस्य शामिल किए गए हैं। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को चुनाव घोषणा पत्र समिति का प्रमुख और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।




— TheSootr (@TheSootr) July 29, 2023



चुनाव प्रबंधन समिति में 4 केंद्रीय मंत्री शामिल



चुनाव प्रबंधन समिति में 4 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को भी चुनाव प्रबंधन समिति में जगह मिली है। सांसद वीडी शर्मा, राकेश सिंह, गजेंद्र सिंह और गणेश सिंह भी इस समिति में शामिल हैं। वहीं विधायक अजय विश्नोई, रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया को भी शामिल किया गया है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई शिवराज सरकार की रीति-नीति पर कई बार निशाना साध चुके हैं।



चुनाव घोषणा पत्र समिति के जयंत मलैया प्रमुख




— TheSootr (@TheSootr) July 29, 2023



चुनाव घोषणा पत्र समिति में 2 रिटायर्ड IAS भी शामिल



बीजेपी मध्यप्रदेश ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति की सूची जारी की। पूर्व मंत्री जयंत मलैया समिति के प्रमुख और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को सह प्रमुख नियुक्त किया है। रिटायर्ड IAS कवींद्र कियावत का भी नाम इसमें शामिल है। कियावत भोपाल कमिश्नर से रिटायर हुए थे। वहीं पन्ना के कलेक्टर रह चुके एसएनएस चौहान भी इसमें शामिल हैं।



बीजेपी जिला संयोजकों की सूची




— TheSootr (@TheSootr) July 29, 2023


बीजेपी की घोषणा List of Election District Coordinators Madhya Pradesh Assembly Election Election Manifesto Committee Election Management Committee BJP Announcement मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव चुनाव जिला संयोजकों की सूची चुनाव घोषणा पत्र समिति चुनाव प्रबंध समिति