BJP ने जारी की ''कांग्रेस फाइल्स'': कांग्रेस पर 4.82 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कहा- पिक्चर अभी बाकी है

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
BJP ने जारी की ''कांग्रेस फाइल्स'': कांग्रेस पर 4.82 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कहा- पिक्चर अभी बाकी है

NEW DELHI.  कांग्रेस और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर अब वीडियो वॉर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 अप्रैल, रविवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 'कांग्रेस फाइल्स' नाम की एक सीरीज शुरू की। इस वीडियो सीरीज में कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली सीरीज में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान 4.82 लाख करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। 




— BJP (@BJP4India) April 2, 2023



वीडियो में क्या कहा गया? 



बीजेपी की तरफ से जारी वीडियो में  कहा गया कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 4.82 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं। इस दौरान कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र किया गया है। वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।



ये खबर भी पढ़ें... 






इन घोटालों की चर्चा की



बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप। वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का जिक्र किया गया है। 



... लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे



करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का जिक्र किया गया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।



कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है



वीडियो के अंत में कहा गया, कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए- पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपए थी, उस दो करोड़ के लिए गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।


allegations ocorruption 4.82 lakh crores Congress files Video war BJP Congress भ्रष्टाचार का आरोप पिक्चर अभी बाकी 4.82 लाख करोड़ कांग्रेस फाइल्स बीजेपी कांग्रेस में वीडियो वॉर picture yet released