आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल रहे राजगोपालाचारी के पड़पोते ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- जिन मूल्यों के काम किया वो बदले

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल रहे राजगोपालाचारी के पड़पोते ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- जिन मूल्यों के काम किया वो बदले

NEW DELHI. कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है। 23 फरवरी को कांग्रेस नेता सीआर केशवन ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। केशवन, स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल रहे सी राजगोपालाचारी के पड़पोते हैं। केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है। केशवन ने कहा कि मैं 22 साल से कांग्रेस में था। मैंने महसूस किया कि पार्टी का एटीट्यूड और अप्रोच अब कंस्ट्रक्टिव नहीं रह गई। मैंने जिन मूल्यों के लिए काम किया, वो अब बदल गए हैं।  




— ANI (@ANI) February 23, 2023



केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखी चिट्ठी



केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर कई बड़े आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि मैं विदेश से भारत केवल देश सेवा करने के लिए लौटा था, लेकिन अब वो मौका मुझे इस पार्टी में नहीं दिया जा रहा। जो पार्टी मौजूदा वक्त में दिख रही है, मैं उसके साथ सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। केशवन ने इसी के साथ तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।




— ANI (@ANI) February 23, 2023

 



केशवन 2001 में कांग्रेस में आए थे

 

केशवन ने कांग्रेस का हाथ 2001 में थामा था। केशवन तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान के उपाध्यक्ष, प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और नेशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी पार्टी को सेवाएं दे चुके हैं। केसवन ने इस्तीफे में यह भी साफ किया कि वे अभी अपने आगे के राजनीतिक सफर के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अभी सब अटकलें लगा रहे होंगे कि वो किस पार्टी में जा रहे हैं, लेकिन मैंने इस बारे में सोचा नहीं है।


C Rajagopalachari Great Grand Son CR Kesavan Who is CR Kesavan Congress News CR Kesavan Leave Congress केशवन मल्लिकार्जुन खड़गे इस्तीफा सी राजगोपालाचारी पड़पोते केशवन कौन है सीआर केशवन सीआर केशवन कांग्रेस छोड़ी कांग्रेस न्यूज Kesavan Resigns Mallikarjun Kharge
Advertisment