शिवशक्ति पॉइंट पर नहीं थम रही बयानबाजी, चक्रपाणि बोले- चंद्रमा घोषित हो हिंदू राष्ट्र, अल्वी ने कहा था- हम चांद के मालिक नहीं

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
शिवशक्ति पॉइंट पर नहीं थम रही बयानबाजी, चक्रपाणि बोले- चंद्रमा घोषित हो हिंदू राष्ट्र, अल्वी ने कहा था- हम चांद के मालिक नहीं

BHOPAL. 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर जहां विक्रम लैंडर लैंड हुआ था उसका नाम पीएम मोदी ने शिव-शक्ति पॉइंट रखा था। विदेश यात्रा से लौटकर पीएम मोदी ने इसरो के मुख्यालय से यह घोषणा की थी। शिव-शक्ति पॉइंट नाम रखने के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हम चांद के मालिक नहीं है। इसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को याद दिलाया कि चंद्रयान-1 के समय किसने जवाहर पॉइंट नाम दिया था ? इस बयानबाजी के बाद हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि ने सरकार से मांग की कि चंद्रमा पर जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे उसके पहले उसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। 



चंद्रमा पर बनाएंगे भव्य मंदिर: चक्रपाणि



चक्रपाणि ने चंद्रमा पर एक भव्य मंदिर बनाने का भी सुझाव दे डाला। उन्होंने कहा कि, चंद्रमा पर आना-जाना जैसे ही आसान होता है वहां भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का एक मंदिर बनाया जाना चाहिए। चक्रपाणि ने आगे कहा कि, हिंदू महासभा, संत महासभा की ओर से सरकार को एक पत्र भी भेज रहा हूं जिसमें यह मांग की जाएगी कि चंद्रमा पर जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे उससे पहले उसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। 



राशिद अल्वी ने उठाए थे सवाल



राशिद अल्वी ने शिव-शक्ति पॉइंट नाम रखने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पूरी दुनिया हम पर हंसेगी। हम लैंड कर गए हैं यह अच्छी बात है, हमें इस पर गर्व होना चाहिए, लेकिन हम चांद के मालिक नहीं है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी शिव-शक्ति पॉइंट पर अपनी बात रखी और कहा कि अगर उस जगह का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखना चाहिए था। संजय राउत ने साराभाई  को हिंदुत्व का पेरोकार कहते हुए कहा कि विज्ञान के ऊपर किसी धर्म का आचरण अच्छी बात नहीं है। 



मोदी ने इसरो से किए थे तीन बड़े ऐलान



पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से लौटने के बाद बेंगलुरु में इसरो हेडक्वार्टर पहुंचे थे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए तीन बड़े ऐलान किए थे। जहां विक्रम लैंडर लैंड हुआ उस लैंडिंग पॉइंट का नाम ‘शिव शक्ति’ रखा, चंद्रयान-2 जहां क्रैश हुआ उसे ‘तिरंगा पॉइंट’ नाम दिया और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया था। 


चांद का मालिक चांद की राजधानी हिंदू राष्ट्र की मांग शिव-शक्ति पॉइंट पर बयानबाजी moon capital shiv shakti capital chandrayan-3 india on the moon
Advertisment<>