खरगोन हिंसा : सलमान खुर्शीद सरकार की कार्रवाई से नाराज, बोले - बंद करो राजनीति

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
खरगोन हिंसा : सलमान खुर्शीद सरकार की कार्रवाई से नाराज, बोले - बंद करो राजनीति

भोपाल. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर बयान सामने आया। उन्होंने मामले में सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। खुर्शीद ने कहा, सरकार को फूट डालो राज करो की नीति छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि एक बंटा हुआ देश कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर सकता। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, जब राज्य कानून शासन को दरकिनार करता है तो ऐसे में देशभक्ती के लिए आपके अंदर क्या सम्मान बचा है.









सरकार के सख्त रुख से नाराज





खरगोन जिले में हुई हिंसा के आरोपियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। चार दिनों में लगभग 52 घरों और दुकानों को ध्वस्त कराया। अब तक 42 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें से 35 मुसलमानों के खिलाफ और सात हिंदुओं के खिलाफ हैं। वहीं कुल 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर मुसलमान हैं।









मुसलमान अपनी जान दे देंगे - खुर्शीद





खुर्शीद ने कहा कि, मुसलमान हमेशा की तरह देश के लिए अपनी जान दे देंगे, लेकिन दुख तब होता है जब उनके बच्चों पर बेवजह नफरत से हमला होता है। उन्होंने कहा कि, जो सरकारें अपने प्रचार के लिए मुस्लिम नागरिकों पर हमला कर रही हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हिंदू-मुस्लिम एकता के महान सपने पर हमला कर रहे हैं। खरगोन हिंसा पर कहा कि, सरकार कानून का दुरुपयोग कर अन्याय कर रही है। 









सीएम ने कार्रवाई को बताया जायज





शिवराज सिंह चौहान ने तोड़फोड़ को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि, गरीबों को परेशान करने वालों के खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चलाना चाहिए़. दंगा प्रभावित लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मामा उनके घर बनवाएंगे।









रामनवमी पर हुआ था बवाल





मध्य प्रदेश में रविवार को रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस पर खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में पथराव हो गया। इसके बाद मामला बढ़ता ही चला गया और हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर आग लगा दी गई। खरगोन में घरों में भी आगजनी की घटना हुई। इस घटना में खरगोन एसपी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।



भारत India MP मध्य प्रदेश administration प्रशासन Khargone Violence खरगोन हिंसा रमजान Curfew Relaxation Religeous Places Ramzan कर्फ्यू ढील धार्मिक स्थल