DELHI: राहुल-प्रियंका गांधी सहित कई नेता हुए गिरफ्तार; महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का सड़क से संसद तक प्रदर्शन

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: राहुल-प्रियंका गांधी सहित कई नेता हुए गिरफ्तार;  महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का सड़क से संसद तक प्रदर्शन

DELHI. देश में बढ़ती महंगाई (Dearness) और बेरोजगारी (unemployment) के खिलाफ कांग्रेस ने 5 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस (Congress) के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रही थी। लेकिन पुलिस ने मार्च को विजय चौक पर ही रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस को इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। खास बात यह है कि प्रदर्शन के दौरान अधिकांश नेताओं ने काले कपड़े पहने हैं। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके को छोड़ पूरी दिल्ली में धारा 144 लगाई गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पुलिस ने 65 सांसदों सहित कुल 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। सांसदों/विधायकों की नजरबंदी की सूचना संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जा रही है। हालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया गया है।







— Congress (@INCIndia) August 5, 2022





मोदी के खिलाफ की नारेबाजी





कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य सांसदों को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया गया।







— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 5, 2022





काले कपड़ों में निकाली कांग्रेसियों ने रैली





बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का फैसला किया था। यह प्रदर्शन सड़क से संसद तक जारी रहा, जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी काले कपड़े पहनकर हाथों में बैनर लेकर सरकार के विरोध में नारे लगाती हुई नजर आईं। इस दौरान राहुल-प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता काले रंग की पोशाक में मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।





publive-image





राहुल ने मोदी सरकार को घेरा





राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोजगारी से, अपनी नीतियों से लाई बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज उठाने वालों को धमकाता है।







— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 5, 2022





प्रियंका गांधी का बीजेपी पर गंभीर आरोप





प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि इतनी महंगाई है कि सभी लोग तड़प रहे हैं। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति बेच दी। दो-चार लोग और अमीर हो रहे हैं, जबकि पूरा देश तड़प रहा है। उन्हें (मंत्री) महंगाई इसलिए नहीं दिखती, क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।







— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2022





जयराम रमेश का केंद्र पर हमला





कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं, वही डराने का प्रयास करते हैं।







— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 5, 2022





रमेश ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों से जब से कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की घोषणा की है, धमकी-जीवी ने कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध और डर की जहरीली राजनीति तेज कर दी है। यह सिर्फ संयोग नहीं है।  





सीएम बघेल बोले- देश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही 





छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ने फैसला के बाद ही हम सभी प्रदेशों में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज देश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध, खाने का तेल सब महंगा हो रहा है।







— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022





कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में किया प्रदर्शन





भारत के कई राज्य में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर जोधपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। वहीं चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस आपस में भिड़ गए। इस दौरान पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।







— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) August 5, 2022




पटना में कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। मार्च कुछ दूर ही निकला था कि पुलिस ने बैरिकेट्स कर उसे रोक दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। यूपी के लखनऊ में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री नकुल दूबे और पूर्व MLC दीपक सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।






अमित शाह का कांग्रेस पर गंभीर आरोप





गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हल्ला बोला। कहा कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दिन कांग्रेस ने क्यों प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया को बताया कि मैं महंगाई पर कांग्रेस के विरोध पर टिप्पणी नहीं करूंगी। हमारी सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि क्या करना है। वे (कांग्रेस) संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।



PM Narendra Modi Rahul Gandhi राहुल गांधी CONGRESS कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी priyanka gandhi प्रियंका गांधी BJP बीजेपी sonia gandhi सोनिया गांधी inflation महंगाई बेरोजगारी unemployment