भारत जोड़ो की सफलता के बाद एक और यात्रा निकालेगी कांग्रेस, अरुणाचल से गुजरात तक की यात्रा में शामिल होंगे राहुल समेत कई दिग्गज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भारत जोड़ो की सफलता के बाद एक और यात्रा निकालेगी कांग्रेस, अरुणाचल से गुजरात तक की यात्रा में शामिल होंगे राहुल समेत कई दिग्गज

RAIPUR. रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के बाद अब पार्टी नई तैयारी में जुटने वाली है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस पार्टी फिर से एक यात्रा की योजना बना रही है। इस बार यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा उत्तर-दक्षिण यात्रा से थोड़ी अलग होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के फॉर्मेट पर अंतिम फैसला किया जाना बाकी है। पासीघाट अरुणाचल प्रदेश में है, जबकि पोरबंदर गुजरात में है। जयराम रमेश ने बताया कि पूर्व से पश्चिम की यात्रा में उतने सारे लोग शामिल नहीं होंगे, जितने लोग उत्तर से दक्षिण की यात्रा में शामिल हुए थे, क्योंकि रास्ते में कई नदियां और जंगल पड़ते हैं, इसलिए इसमें पदयात्रा के साथ-साथ आवागमन के दूसरे साधनों का भी उपयोग किया जाएगा। 





भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव प्रेरित करने वाला 





जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला अपने महाधिवेशन की बैठक में लिया है। इससे पहले राहुल गांधी ने पार्टी महाधिवेशन के संबोधित करते हुए कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो कुछ अनुभव हुआ, वह प्रेरित करने वाला था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस यात्रा के दौरान लोगों का बहुत प्यार मिला। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ सीखा, यहां तक कि अपना अहंकार भी त्याग दिया। राहुल ने कहा कि यह यात्रा इसलिए सफल हुई, क्योंकि इस दौरान हमें लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ मिलता रहा। 





ये भी पढ़ें...















राहुल गांधी ने यह भी कहा...





राहुल ने कहा कि यह एक तपस्या थी और इस तपस्या से ऊर्जा मिली है, वह उसे आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह तपस्या किसी भी हाल में बंद नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा की, इसका नाम भारत जोड़ो यात्रा दिया गया था। यह यात्रा करीब चार हजार किलोमीटर की थी। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस यात्रा के दौरान उसे उम्मीद से अधिक सफलता मिली है और लोगों का भरपूर समर्थन मिला। राज्य दर राज्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भी देखा गया।



congress session raipur congress session राहुल गांधी नई यात्रा छग कांग्रेस अधिवेशन कांग्रेस अधिवेशन रायपुर कांग्रेस अधिवेशन Rahul Gandhi new journey chhattisgarh congress session