MP में ढाई करोड़ महिलाओं को लुभाने कांग्रेस का नया दांव, अलग से तैयार होगा प्रियदर्शनी वचन पत्र, प्रियंका गांधी करेंगी खुलासा

author-image
Arun Dixit
एडिट
New Update
MP में ढाई करोड़ महिलाओं को लुभाने कांग्रेस का नया दांव, अलग से तैयार होगा प्रियदर्शनी वचन पत्र, प्रियंका गांधी करेंगी खुलासा

BHOPAL. महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने नया दांव खेला है। पार्टी महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र तैयार कर रही है। कांग्रेस का ये कदम बीजेपी की लाड़ली बहना योजना की काट के लिए माना जा रहा है। 12 जून को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं। इस दिन से कांग्रेस प्रचार अभियान का शंखनाद करने जा रही है। प्रियंका नर्मदा पूजा के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। प्रियदर्शनी वचन पत्र में शामिल कांग्रेस के वादों का खुलासा प्रियंका गांधी जनसभा में करेंगी। प्रियदर्शनी वचन पत्र में महिलाओं से संबंधित सारी घोषणाएं रहेंगी। 





महिलाओं के लिए मिशन खुशहाली





इस बार महिला वोटर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने जा रही है। यही कारण है कि बीजेपी सरकार लाड़ली बहना योजना के जरिए उनके खाते में हर महीने एक हजार रुपए डालने जा रही है। इसकी काट के लिए कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना बनाई है। इस योजना में 1500 रुपए महीने महिलाओं के खाते में डालने का वादा किया गया है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस करने के लिए मिशन खुशहाली की कार्ययोजना तैयार की है। मिशन खुशहाली में नारी सम्मान योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के साथ ही उनको स्वरोजगार से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं एक छाते के नीचे लाई जा रही हैं। कांग्रेस महिला सुरक्षा, उनकी पढ़ाई से लेकर स्कूटी देने तक की योजनाएं तैयार की गई हैं। इस प्रियदर्शनी वचन पत्र की घोषणाएं 12 जून को जबलपुर में प्रियंका गांधी के जरिए करवाई जाएंगी। 





मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी





मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या एक जनवरी, 2023 की स्थिति में करीब 2.53 करोड़ से बढ़कर 2.6 करोड़ हो गई है। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं के नाम 2.79 प्रतिशत बढ़े हैं। जबकि, पुरुष मतदाताओं में वृद्धि 2.31 प्रतिशत हुई है। विशेष पुनरीक्षण अभियान में 41 जिलों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के नाम जोड़ने के आवेदन अधिक मिले थे। इसके कारण प्रति एक हजार पर महिला मतदाताओं की संख्या 926 से बढ़कर 931 हो गई है। यही कारण है कि दोनों दलों की नजर महिलाओं पर है। 





महिला मतदाताओं के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने की मंशा है





कांग्रेस ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार वचन पत्र घोषित किया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी करने के पीछे महिला मतदाताओं के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने की मंशा है। दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बढ़ी है। 18 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।



MP News एमपी न्यूज Two and a half crore women in MP new bet of Congress to woo Priyadarshini promissory note will be prepared separately Priyanka Gandhi will disclose मप्र में ढाई करोड़ महिला लुभाने कांग्रेस का नया दांव अलग से तैयार होगा प्रियदर्शनी वचन पत्र प्रियंका गांधी करेंगी खुलासा