मैनपुरी लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव 2 लाख वोटों से जीतीं, 6 विधानसभा उपचुनाव में 2 बीजेपी, 2 कांग्रेस जीती

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
मैनपुरी लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव 2 लाख वोटों से जीतीं, 6 विधानसभा उपचुनाव में 2 बीजेपी, 2 कांग्रेस जीती

NEW DELHI. देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान हुआ। यूपी में आजम खान का गढ़ जाने वाले रामपुर में कमल खिला है। यहां बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 3,632 वोटों से जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उधर UP की मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव 2 लाख वोटों से जीती। यहां बीजेपी के कैंडिडेट रघुराज शाक्य हार गए। मुजफ्फरनगर की खतौली में बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी हार गए।  रालोद के मदन भैया जीत गए।



यह खबर भी पढ़िए...



भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की मंडावी को पहले राउंड से लीड, आदिवासी समाज प्रत्याशी दूसरे तो बीजेपी तीसरे स्थान पर खिसकी



एक लोकसभा और 6 विधानसभा सीट 




  • यूपी की एक लोकसभा सीट उपचुनाव- मैनपुरी 


  • यूपी में 2 विधानसभा सीट उपचुनाव- रामपुर और खतौली

  • छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट- भानुप्रतापपुर

  • बिहार में एक विधानसभा सीट उपचुनाव- कुढ़नी 

  • ओडिशा में एक विधानसभा सीट उपचुनाव- पदमपुर 

  • राजस्थान में एक विधानसभा सीट उपचुनाव- सरदारशहर 



  • अपडेट्स... 



    2 लाख वोटों से जीतीं डिंपल यादव



    मैनपुरी में डिंपल यादव 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं है। यहां BJP के रघुराज शाक्य से डिंपल का मुकाबला हुआ। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। 



    आजम के गढ़ रामपुर में खिला कमल



    रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। आसिम रजा आजम के करीबी माने जाते हैं।



    खतौली में रालोद प्रत्याशी की जीत



    मुजफ्फरनगर की खतौली में बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी हार गईं। रालोद के मदन भैया जीत गए।  खतौली में शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन बाद में पीछे हो गई।



    भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा



    भानुप्रतापपुर सीट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सावित्री मंडावी ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है।  सर्व आदिवासी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी की भी हार हुई है। कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हुई थी



    सरदारशहर में कांग्रेस की जीत



    राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 696 वोटों से हराया है। वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं।



    बिहार: कुढ़नी में BJP के केदार गुप्ता जीते



    राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने थे। कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता जीत गए हैं।उनका मुकाबला जेडीयू के मनोज कुशवाहा से था। बीजेपी के केदार गुप्ता को  76,648 वोट मिले, जबकि ​​​​जेडीयू के मनोज कुशवाहा 73,016 वोट पाकर ​दूसरे नबंर पर रहे। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।



    पदमपुर में BJD की बर्षा सिंह बरिहा का डंका



    ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर सीट पर BJD की बर्षा बरिहा जीत गई।  पदमपुर विधानसभा सीट पर BJD और BJP के बीच कड़ा मुकाबला था। ये उपचुनाव बीजू जनता दल (BJD) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद हुआ। 


    Bihar Kudhani bypoll उपचुनाव में वोटों की गिनती छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट ओडिशा की पदमपुर सीट का परिणाम बिहार का कुढ़नी उपचुनाव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना Ccounting Mainpuri Lok Sabha bypoll Bypoll Election results 2022 Chhattisgarh Bhanupratappur assembly seat Odisha Padampur seat result