सिंधिया के गढ़ में दिग्विजयी झंडा: महिला कार्यकर्ताओं से बोले- जो 75 साल से ज्यादा की हों इधर आ जाएं

author-image
एडिट
New Update
सिंधिया के गढ़ में दिग्विजयी झंडा: महिला कार्यकर्ताओं से बोले- जो 75 साल से ज्यादा की हों इधर आ जाएं

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने रविवार को ग्वालियर (gwalior) में झंडा फहराया। उन्होंने कांग्रेस (congress) कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की। लेकिन इस बीच एक मजाकियां किस्सा भी हो गया। पूर्व सीएम (CM) से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मिलने आई तो पूर्व सीएम ने मजाकियां अंदाज में कहा कि जिसकी उम्र 75 पार हो। वही अंदर आए। लेकिन कोई महिला अंदर नहीं है, क्योंकि सभी 75 से कम थी। इसके बाद ठहाके गूंजने लगे।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

पूर्व सीएम ने डबरा- भितरवार के बाढ़ (flood) प्रभावित इलाकों को दौरा किया। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के सहारे उन्होंने सरकार को भी घेरा। हालांकि दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी ने जो कहा है, वही हमारा वक्तव्य है।  

हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी

पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि स्वतंत्रता दिवस (independence day) की व्यवस्था में नगर निगम ग्वालियर (gwalior) के तीन कर्मियों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिनकी मृत्यु हो गई है उनके लिए मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जो घायल है वह शीघ्र स्वस्थ हों यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इस घटना की शासन को जांच करना चाहिए। 

BJP Gwalior ग्वालियर न्यूज Digvijay Singh राजनीति ज्योतिरादित्य सिंधिया schindia CONGRESS politics The Sootr दिग्विजय सिंह Mp Politics