हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मिले कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक,प्रदेश का कोई नेता साथ नहीं था; गुटबाजी दिखी चरम पर

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मिले कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक,प्रदेश का कोई नेता साथ नहीं था; गुटबाजी दिखी चरम पर

NEW DELHI. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने राज्य की 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्लियर मेजॉरिटी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। 



कांग्रेस  में घमासान 



हिमाचल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक फिर से टल गई है। अब शाम छह बजे बैठक होने की बात कही जा रही है। इससे पहले 3 बजे विधायक दल की बैठक होने की बात थी। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने हिमाचल के राज्यपाल से मुलाकात की। राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के समर्थक शिमला में ओबेरॉय सेसिल होटल के बाहर एकत्र हुए और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के काफिले को रोकते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है, सब लोग साथ हैं। प्रभारी का स्वागत है। 4 बजे से मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल का अगला सीएम बनने की रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे आगे चल रहे हैं क्योंकि सूत्रों का कहना है कि उनके पास अधिक संख्या में विधायकों का समर्थन है। सुक्खू को नेतृत्व का विश्वास भी प्राप्त है लेकिन पर्यवेक्षक उनके आसपास के समर्थन का आंकलन करेंगे। प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह को बताया गया है कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए बयान देने से बचना चाहिए।



मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा



सीएम को लेकर कांग्रेस में रस्साकसी चल रही है। एक तरफ प्रतिभा सिंह दावा ठोक रही हैं तो दूसरी तरफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री अपने तरीके से गोटी सेट करने में लगे हैं। इस बीच कांग्रेस ने नई सरकार के गठन को लेकर बैठक बुलाई है। इसमें हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा की जाएगी। शिमला में 10 दिसंबर की शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की संभावना है।


प्रतिभा सिंह के सपोर्ट का प्रदर्शन राज्यपाल से मिले कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक हिमाचल का नया मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बैठक demonstration of support to Pratibha Singh Central Observer of Congress met the Governor new Chief Minister of Himachal Pradesh Himachal Pradesh Congress meeting