दक्षिण ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई; कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कमलनाथ बोले- मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह का हाल होने वाला है

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
दक्षिण ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई; कर्नाटक में कांग्रेस  की जीत पर कमलनाथ बोले- मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह का हाल होने वाला है

BHOPAL. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से मप्र कांग्रेस में भी जश्न का माहौल है। पीसीसी में शनिवार (13 मई) को जश्न के बीच कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है। मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह का हाल होने वाला है। कर्नाटक में बजरंग बली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। मप्र में इसी साल के अंत विधानसभा चुनाव होना है।




— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 13, 2023



भोपाल पीसीसी में लगे जय सियाराम के नारे 



कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में भी जश्न का माहौल है। भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जीत पर खुशी मनाई। जमकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना हनुमान जी की तस्वीर लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचीं थीं। पार्टी नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को बजरंग बली का आशीर्वाद बताया। कांग्रेस के जिला कार्यालयों में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कई जगह जय सियाराम के नारे लगाए गए। वहीं, बीजेपी ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम को वहां का ट्रेंड बताया।



ये भी पढ़ें...








एमपी में भी कांग्रेस सरकार बनेगी, कार्यकर्ता कमर कस ले



मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। यहां सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश चुनाव के लिए अपनी कमर कस ले। 



शिवराज ने जिन 8 सीटों पर प्रचार किया उनमें से 6 में बीजेपी हारी



कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी (सीएम शिवराज सिंह चौहान) ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान जिन 8 सीटों पर कैंपेन किया, उनमें से 6 सीटों में बीजेपी के उम्मीदवार हारे हैं। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कुछ इसी तरह का हाल होने वाला है। कर्नाटक में बजरंग बली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में बजरंगबली का आशीर्वाद हमें मिलेगा। कर्नाटक में जितनी सीटें कांग्रेस को मिली हैं, उसकी आधी सीटें भी बीजेपी को नहीं मिली हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को 136 और बीजेपी को 65 सीटें मिली हैं। इसके अलावा जेडीएस के खाते में 19 सीटें गई हैं। कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी ने पूरा जोर लगा दिया। कई सभाएं की, रोड शो और नुक्कड़ सभाएं की।


मप्र में भी कांग्रेस कर्नाटक की तरह जीतेगी पीसीसी चीफ कमलनाथ Bhopal News मध्यप्रदेश न्यूज कर्नाटक जीत पर कमलनाथ बोले Congress will win in MP like Karnataka Madhya Pradesh News PCC Chief Kamal Nath said on Karnataka victory भोपाल समाचार
Advertisment