रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के बाद महासभा, खड़गे-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा, बघेल बोले- कका अभी जिंदा है

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के बाद महासभा, खड़गे-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा, बघेल बोले- कका अभी जिंदा है

शिवम दुबे, RAIPUR. कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में हुआ है। 24 से 26 फरवरी तक चले महाधिवेशन के बाद कांग्रेस ने बड़ी सभा भी की है। सभा में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को घेरा और छत्तीसगढ़ की खूब तारीफ भी की गई। महाधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। कहानी सुनाने के साथ साथ राहुल गांधी ने मोदी और अडाणी एक है बोलकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ भी लिया है। महाधिवेशन के समापन के बाद दिग्गज नेताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो रैली में शामिल हुए है।



खड़गे-प्रियंका मोदी सरकार पर बरसे



प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि संविधान आपको व्यक्तिगत आजादी और धार्मिक आजादी देता है। संविधान को मजबूती देने के मीडिया काम करता है। लेकिन हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने मीडिया पर दवाब बना रखा है। कई मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी बात करना चाहती है लेकिन सरकार उन चर्चाओं को रोकने का काम करती है। हमारे नेताओं की सदन में कही बातों को रिकॉर्ड से मिटाने का काम हो रहा है। वहीं सभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सभा को संबोधित किया है। खड़गे ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में जितना विकास का कांग्रेस बीजेपी ने उतना नहीं किया। खड़गे ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि मेहनत कर मुर्गी और अंडा खाए फकीर.. कांग्रेस आम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस की राह पर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है।



ये भी पढ़ें...



रायपुर में राहुल गांधी की हुंकार, कहा- इतिहास दोहराया जा रहा, फिर लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका ने भी किया संबोधित



कका अभी जिंदा है- भूपेश बघेल



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथ से हाथ जोड़ो सभा को संबोधित किया है। सीएम ने कहा कि तीन दिन से कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन में आयोजन हुआ। अधिवेशन में अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, पिछड़ों को सभी पदों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। कृषि नीति, विदेश नीति, सामाजिक न्याय समेत 6 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि कका अभी जिंदा है.. राहुल गांधी ने 2500 रुपए देने का वादा किया था। इस साल 2 हजार 640 रुपए में धान खरीदी हुई है। अगले साल 2 हजार 800 रुपए मिलेगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे हैं।  सीएम ने मंच से कहा कि कका अभी जिंदा है।

 


रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन Congress leader Rahul Gandhi Congress attacking Modi government मल्लिकार्जुन खड़गे Congress convention in Raipur Mallikarjun Kharge कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी priyanka gandhi मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस