UP: प्रियंका रिहा तो राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, सभी दलों को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

author-image
एडिट
New Update
UP: प्रियंका रिहा तो राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, सभी दलों को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

लखनऊ/नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में किसानों की मौत (Farmers Death) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। 6 अक्टूबर को 24 घंटे की हिरासत के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए न्याय की आवाजों को भाजपा (BJP) सरकार कैद कर रही है, लेकिन हम न्याय की आवाज दबने नहीं देंगे। वहीं, दूसरी ओर सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को लखीमपुर (Lakhimpur)जाने की इजाजत दे दी है, लेकिन एक बार में सिर्फ पांच लोग ही जा सकते हैं। इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लखीमपुर के लिए रवाना हो गए है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट भी रहेंगे। वहीं, अजय मिश्र अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

कांग्रेस महासचिव की योगी को चिट्ठी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी की अगुवाई में लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने लिखा है कि यूपी और प. बंगाल के नेताओं को वहां जाने दिया गया, लेकिन कांग्रेस को जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही? 

लखीमपुर में बवाल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष पर आरोप है कि उसने 3 अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके कथित रूप से वीडियो भी सामने आए हैं। आशीष पर FIR भी दर्ज की गई है।  पुलिस ने 3 किसानों समेत 8 की मौत की पुष्टि की है।  

रॉबर्ट वाड्रा का FB पोस्ट में दावा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने दावा किया है कि उनको प्रियंका से मिलने जाने से रोका गया। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) में लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनको लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया जाएगा।

वाड्रा ने ये भी लिखा,'मुझे इस बात की हैरानी है कि किस तरह प्रियंका को आईपीसी की धारा 151 के तहत अरेस्ट किया गया। मैंने उनसे बात की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किसी तरह का नोटिस या ऑर्डर उनको नहीं दिखाया। उनको कानूनी सलाहकार से भी मिलने नहीं दिया जा रहा।’

प्रियंका फ्रंटफुट पर खेल रहीं

3 अक्टूबर को लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद प्रियंका इसी दिन लखनऊ पहुंची थीं। वे देर रात ही लखीमपुर के लिए निकल गईं। पुलिस और प्रियंका के बीच काफी लुका-छिपी भी चली। 4 अक्टूबर तड़के प्रियंका को सीतापुर के हरगांव में हिरासत में ले लिया। उन्हें सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा गया। यहां प्रियंका झाड़ू लगाती दिखीं। उन्होंने ट्वीट कर खुद को हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाए। करीब 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद 5 अक्टूबर को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। उन पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया।

Yogi government Uttar Pradesh यूपी में किसानों की मौत राहुल गांधी का लखीमपुर दौरा Priyanka Gandhi arrest बवाल Lakhimpur Visit permission The Sootr Rahul Gandhi योगी सरकार