अब INDIA लिखना बंद करो... बीजेपी के भारत पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
अब INDIA लिखना बंद करो... बीजेपी के भारत पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

NEW DELHI. देश की सियासत में अब नई बहस छिड़ गई है। अब लड़ाई 'इंडिया' बनाम 'भारत' की है। विपक्ष के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने 'मुख्यमंत्री असम, इंडिया' की जगह 'मुख्यमंत्री, असम, भारत' कर दिया। इस पर लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं। यही नहीं, ट्विटर पर अब कई लोग अपनी प्रोफाइल में तेजी से 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने लगे हैं। इसमें तर्क भी दिया जा रहा है कि 'इंडिया' नाम अंग्रेजों ने दिया था। इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देकर कहा है कि अब कौन-कौन सी योजनाओं के नाम बदलेंगे। इधर, कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि जिन्हें इंडिया पसंद नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं।







publive-image



असम के सीएम हिमंत ने ट्विटर बायो में इंडिया हटाकर भारत लिखा।







असम के सीएम ने किया ट्वीट







— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 18, 2023





विपक्षी दल के गठबंधन का नया नाम सामने आते ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे’। इसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।





सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन





बहुत-सी योजनाओं के नाम बदलना पड़ जाएंगे





असम के सीएम बिस्वा सरमा के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने असम सीएम के पुराने ट्वीट को शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडिया लिखा हुआ था। इसी पर पंखुड़ी ने लिखा, 'हर तरफ India ही India! क्या हो रहा है यह? वैसे यह ट्वीट किस 'भारतीय' भाषा में लिखा है आपने ?' एक ने लिखा कि इस हिसाब से बहुत-सी योजनाओं के नाम बदलना पड़ जाएंगे।





विपक्ष वाले नाम भाजपा रख लेते तो ये लोग क्या-क्या बदलते?’





एक यूजर ने लिखा कि 'गजब हो श्रीश्री हिमांता आप तो, कहां से लाते हो ऐसा दिमाग और सोच, हर वक्त बटवारा, मतभेद और अंतर कितनी गहराई से स्पष्ट करते हो, जिसका कोई वजूद नहीं।' एक शख्स ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं, 'वोट फॉर इंडिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'कहीं विपक्ष वाले अपने गठबंधन का नाम भाजपा रख लेते तो ये लोग क्या क्या बदलते?'





तो स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया क्यों?





बता दें कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA दिया है। इसी के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना ट्विटर बायो बदला। सोशल मीडिया पर लोगों ने ये भी पूछा कि अगर INDIA से तकलीफ है तो स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया के नारों का क्या होगा?





असम के CM ने ट्विटर पर 'भारत' लिखा, कांग्रेस हमलावर





हिमंत बिस्वा सरमा के ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत लिखने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर बनी हुई है, जिसको लेकर सुप्रिया श्रीनेत और मनीष तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। अगले साल यानी 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव एनडीए बनाम इंडिया के बीच होगा।





सुप्रिया श्रीनेत ने किया ट्वीट





कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी अब इस बहस में पीछे नहीं हैं। सुप्रिया ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'ये फ्रॉड इंडिया को ऑब्जेक्ट कर रहे हैं...





ये खबर भी पढ़िए..





सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल में निवेशक खुद कर सकेंगे अप्लाई, डेढ़ माह में खाते में आ जाएगा पैसा, प्रोसेस में एजेंट का कोई रोल नहीं





'जिनको इंडिया से दिक्कत है, वो पाकिस्तान चले जाएं'





सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिनको इंडिया से दिक्कत है, वो पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इंडिया क्यों लिखा? स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया के नारे क्यों दिए? इसके साथ ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हिमंत बिस्वा सरमा के इंडिया की जगह भारत लिखने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह भारत के साथ निर्णायक संघर्ष है?



ट्विटर पर प्रोफाइल बदल रहे बीजेपी नेता बीजेपी को कांग्रेस ने घेरा एनडीए निशाने पर सोशल मीडिया पर नई बहस BJP leaders changing profile on Twitter BJP surrounded by Congress NDA on target new debate on social media इंडिया बनाम भारत India vs BHARAT