कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आया ABP न्यूज और C-VOTER का ओपिनियन पोल, नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आया ABP न्यूज और C-VOTER का ओपिनियन पोल, नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार

NEW DELHI. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों पर 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव से पहले चुनाव पर ABP न्यूज और C-VOTER का ओपिनियन पोल आया है। इसके अनुसार कर्नाटक में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। इसके अलावा कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा सीटें मिलेगी। 




— ABP News (@ABPNews) April 29, 2023



कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें?



सोर्स- सी वोटर



कुल सीट- 224



बीजेपी- 74 से 86 सीटें



कांग्रेस- 107 से 119 सीटें



जेडीएस- 23 से 35 सीटें



अन्य- 0 से 5 सीटें



कर्नाटक में किस पार्टी को कितने वोट?



सोर्स- सीवोटर



कुल सीट- 224



बीजेपी- 35 फीसदी



कांग्रेस- 40 फीसदी



जेडीएस- 17 फीसदी



अन्य- 08 फीसदी



हैदराबाद कर्नाटक रीजन में सीटों को लेकर क्या है जनता की ओपिनियन?



सोर्स- सीवोटर



कुल सीट- 31



बीजेपी- 8 से 12 सीटें



कांग्रेस- 19 से 23 सीटें



जेडीएस- 0 से 1 सीट



अन्य- 0 से 1 सीट



राज्य में 5.21 करोड़ हैं मतदाता 



भारत निर्वाचन आयोग ने 29 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान किया गया था।मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 


बीजेपी को झटका ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज और सी वोटर कर्नाटक में विधानसभा चुनाव blow to BJP opinion poll ABP News and C Voter Assembly elections in Karnataka
Advertisment