प्रियंका का ऐलान: UP चुनाव में महिलाओं को 40 % टिकट, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं

author-image
एडिट
New Update
प्रियंका का ऐलान: UP चुनाव में महिलाओं को 40 % टिकट, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने 19 अक्टूबर को आधी आबादी के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके लिए हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं। अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन खुला रहेगा।

'मेरिट के आधार पर देंगे महिलाओं को टिकट'

प्रियंका ने कहा कि 'हम महिला हैं। हम एक दूसरे के संघर्ष में साथ दें। सोचे की यह हमारी बहन है, साथ खड़े होना चाहिए और साथ लड़ना चाहिए। अगर कोई अपनी बहन, बेटी को चुनाव लड़ाता है तो भी कोई बुराई नहीं है। वह तब भी सक्षम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर नहीं हम महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट देंगे। मेरी राजनीति सिर्फ इसलिए है कि बदलाव आए। कुछ आशा, उम्मीद जागे, ऐसी राजनीति चाहती हूं जिसमें सेवा और प्रेम का भाव हो। कुचलने और मारने का नहीं।'

'बदलाव के लिए संघर्ष जरूरी'

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'अगर मेरा बस चलता तो मैं 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देती। मैं यूपी की प्रभारी हूं तो मैंने फिलहाल यूपी के लिए फैसला लिया है। केंद्र स्तर पर बाद में सोचा जाएगा। राजनीतिक पार्टियां सोचती हैं कि महिलाएं को दो हजार रुपए देकर और सिलिंडर देकर खुश कर देंगे, लेकिन राजनीति में बदलाव ऐसे नहीं आएगा। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। मैं अनुरोध करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं।'

2017 में महज 40 महिलाएं जीतीं

2017 के विधानसभा चुनाव में 40 महिलाएं विधायक चुनी गयी थी। इस तरह ये संख्या कुल सदस्य संख्या का महज 10 फीसदी ही है। 40 महिला विधायकों में से सबसे ज्यादा 34 BJP से हैं। BSP और कांग्रेस से दो-दो जबकि सपा और अपना दल से एक-एक महिला विधायक हैं। वहीं, प्रियंका के स्ट्रोक के बाद बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी की प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी ने यह ऐलान किया है तो अच्छी बात है। लेकिन देखना ये होगा कि उनकी कथनी और करनी में कितनी समानता होती है।

BJP uttar pradesh election upn election 40 percent tickers for women CONGRESS यूपी चुनाव The Sootr election प्रियंका गांधी महिलाओं को टिकट priyanka gandhi