कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर चल रहे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं।
प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट किया: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'बिकनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
तूल पकड़ता जा रहा हिजाब विवाद: कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने बुधवार को बैठक बुलाई है, इसमें हिजाब विवाद पर विचार होगा। राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।