बस्तर में प्रियंका गांधी का BJP पर निशाना, बोलीं- एक जमाना था जब यहां लोग आने से डरते थे, आज पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बस्तर में प्रियंका गांधी का BJP पर निशाना, बोलीं- एक जमाना था जब यहां लोग आने से डरते थे, आज पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान

JAGDALPUR. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि एक जमाना था, यहां लोग आने से डरते थे, क्योंकि यहां पर हिंसा थी, भय था। आज छत्तीसगढ़ और बस्तर की पहचान पूरे देश-विदेश में है। यहां की हस्तकला की पहचान है, मिलेट मिशन को बस्तर में बढ़ावा दिया जा रहा है, ये सब आज बस्तर के लोगों के लिए आमदनी का जरिया बन रहा है। बस्तर के लोग प्रकृति का सम्मान करते हैं। मेरी दादी अक्सर कहा करती थीं कि सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी संस्कृति है।





हमेशा सकारात्मक बातें करते हैं सीएम भूपेश





प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री मुझसे मिलते हैं तो हमेशा सकारात्मक बात करतें हैं। वे बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के लिए कौनसी नई योजना बनाई है, वास्तव में उनके चेहरे की तरफ देखने से ही मुझे इस बात का एहसास होता है कि वे आज प्रदेशवासियों के लिए कुछ करना चाहते हैं। उनकी जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हैं।





'ये भरोसे का सम्मेलन'





कांग्रेस की राष्ट्रीय महा​सचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सभी लोगों को सरकार से मदद मिल रही है, उनकी आमदनी बढ़ रही है। परिवार का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है, सबसे ज्यादा रोजगार यहां है, यहां सबसे ज्यादा फसलों को एमएसपी मिल रही है, वनोपज की एमएसपी मिल रही है, यह नारा खोखला नहीं है, ये भरोसे का सम्मेलन है।





लोगों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी बीजेपी





प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों ने बीजेपी पर भी भरोसा किया, लेकिन वे आपके भरोसे पर खरे नहीं उतर सके, आपका आत्मविश्वास बीजेपी की सरकार ने तोड़ा। चारों तरफ भय, भूख और भ्रष्टाचार था, गाय माता सड़कों पर घूम रही थी। आपको बीजेपी सरकार ने​ निर्भर बनाया आत्मनिर्भर नहीं बनाया। आपकी जमीनें छीनी गई, आदिवासियों को जेल में डाला गया, लेकिन आज ये सरकार आपके हितों के लिए काम कर रही है।





'भूपेश सरकार ने 18 लाख किसानों का कर्ज माफ किया'





भूपेश सरकार ने 18 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 2750 नई औद्योगिक ईकाइयां बनीं है, इस बात का हमें गर्व है, आपके मान-सम्मान और विकास के लिए सारे कार्य किए जा रहे हैं। गौठानों का निर्माण करके गायों को संरक्षण दिया गया जो कि आपके खेतों को खा रहीं थी, इस सरकार ने समस्या का समाधान किया, आज गाय माता भी खुश हैं और किसान भी खुश हैं।





ये खबर भी पढ़िए..





सीएम भूपेश पर बीजेपी का पलटवार, ओपी चौधरी बोले- सीएम लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोकार, इसी सोच से देश के हो चुके कई टुकड़े





'आंगनबाड़ी की बहनों को 10 हजार मानदेय'





प्रिंयका गांधी ने कहा कि प्रदेश की बहनें भी खुश हैं, आज आंगनबाड़ी की बहनों को 10 हजार मानदेय दिया जा रहा है। अन्य प्रदेशों में इससे बहुत कम मानदेय मिल रहा है। दाई दादा क्लिनिक से लोगों का स्वास्थ्य सुधर रहा है। ये सरकार आपके लिए दिन-रात काम कर रही है। पहले की सरकार ने आपसे सिर्फ लूट की है। आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है।





पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वे किया कटाक्ष





'भरोसे का सम्मेलन' को लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनको बार-बार भरोसा इसलिए बोलना पड़ रहा है क्योंकि सरकार भय, भगोड़ी और भ्रष्टाचारी है, बिरनपुर से भाग रही है, कर्मचारी और लोगों को भयभीत करने वाली सरकार है। प्रियंका को बिरनपुर जाकर मृतक के परिवार से मिलना चाहिए, छत्तीसगढ़ियों का भरोसा भूपेश सरकार से उठ चुका है। ये अविश्वसनीय, झूठी और भ्रष्टाचारियों की सिरमोर सरकार है। प्रियंका दंगाई सुलेमान के घर जा सकती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़िया भुनेश्वर साहू के घर नहीं ? प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे का रवैया रखती है।





बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना





प्रियंका गांधी के भरोसे की सरकार के बयान पर बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि ये ठगने वाली, वादा खिलाफी और धोखा देने वाली सरकार है। गंगाजल उठाकर दगा करने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। TS सिंहदेव, सिंधिया और सचिन पायलट से पूछे कि कांग्रेस कितना भरोसा करने वाली सरकार है।



CG News Priyanka Gandhi Bastar tour Priyanka Gandhi target on BJP Priyanka Gandhi praises Congress government प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा प्रियंका गांधी का बीजेपी पर निशाना प्रियंका गांधी ने की कांग्रेस सरकार की तारीफ