''महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी है, वो जीवन पर बोझ बन गई है'' प्रियंका ने कहा- मेरे लिए पीएम और सिंधिया से ज्यादा अहम आमजन की बात

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
''महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी है, वो जीवन पर बोझ बन गई है'' प्रियंका ने कहा- मेरे लिए पीएम और सिंधिया से ज्यादा अहम आमजन की बात

जितेंद्र सिंह, GWALIOR. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (21 जुलाई) को मणिपुर की भयाभय स्थित और युवाओं की बेरोजगारी के साथ महंगाई के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आज सबकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, मेरे लिए प्रधानमंत्री (पीएम नरेंद्र मोदी) और सिंधिया (केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया) पर कुछ कहने से ज्यादा अहम आमजन की बात है। मैं फिजूल की बातों पर कुछ नहीं कहूंगी। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मेला ग्राउंड में जनआक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार से लेकर कई मुद्दों पर देश और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा।




publive-image

 ग्वालियर एयरपोर्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करते प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ।




प्रियंका ने कहा- प्रधानमंत्री और सिंधिया से ज्यादा अहम हमारे लिए जनता का मुद्दा



प्रियंका ने सबसे ज्यादा फोकस महंगाई पर किया और कहा कि मैं प्रधानमंत्री पर 10-10 मिनट बोल सकती हूं। सिंधिया पर भी 10 मिनट बोल सकती हूं। लेकिन मेरे लिए इनसे ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की बात है। अभी सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है। बात टमाटर के भाव की भी नहीं करूंगी। टमाटर 150 रुपए किलो है। सवाल यह है कि आप इस महंगाई में गुजारा कैसे कर पा रहे हैं? गैस के सिलेंडर में गैस भरना मुश्किल हो गया है, घर में अगर कोई बीमार हो जाए तो इलाज कहां से कराएं यह चिंता सताती है।

उन्होंने के मोदी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि जिन कंपनियों से जनता को रोजगार मिलता था वह अपने व्यापारी मित्रों को सौंप दी है। अग्नि वीर योजना के अंतर्गत लोग ट्रेनिंग में से ही वापस आ रहे हैं। कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग के बावजूद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।



ये भी पढ़ें...



विपक्ष के INDIA नाम पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज; बोले- सत्ता के लिए और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना गठबंधन



मप्र में पैसों के बल पर बीजेपी ने सरकार बनाई



प्रियंका ने कहा कि मप्र में हमारी सरकार गिराकर बीजेपी ने सरकार बनाई। यहां पैसों के बल पर बीजेपी ने सत्ता हासिल की। सत्ता का स्वभाव है अगर उसे नेक इंसान को दोगे तो भलाई करेगा। लेकिन अगर ऐसे लोगों को दोगे तो यही हाल होगा, जो मप्र में हो रहा है। मप्र में 18 साल से सरकार होने पर बीजेपी को अहंकार हो गया है। इन्होंने (बीजेपी सरकार) कुछ नहीं छोड़ा महाकाल की मूर्तियां तक नहीं छोड़ीं। यह सरकार गलत नियत पर बनी है,  पैसों से खरीदी हुई सरकार है, इसलिए इस सरकार की नियत ही खराब है। एमपी की सरकार ने सिर्फ लूट और घोटाले पर ही ध्यान लगाया हुआ है।



'मप्र में रोजाना महिलाओं से बलात्कार हो रहा'



प्रियंका ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है। महंगाई और बेरोजगारी से समाज में तनाव बढ़ता है जिससे अत्याचार बढ़ता है और अत्याचार सिर्फ कमजोर के ऊपर होता है। जो प्रदेश की जनता को बनाया जा रहा है। प्रतिदिन महिलाओं का बलात्कार होता है।



पटवारी कांड पर भी बोलीं प्रियंका



प्रियंका ने मप्र के पटवारी नियुक्ति मामले में हुई धांधली को उठाते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ट्यूशन फीस में मां-बाप खून पसीने की कमाई लगाता है, लेकिन आप देखिए पटवारी कांड में क्या कुछ हो रहा है। उन्होंने कहा, जब 18 सालों से सरकार में रहने के बावजूद महिलाओं- युवाओं को आपने (बीजेपी सरकार) कुछ नहीं दिया तो फिर क्या देंगे? प्रदेश में लगातार घोटालों पर घोटाले होते जा रहे हैं लिस्ट इतनी लंबी है कि याद करना मुश्किल है



प्रियंका गांधी ने ये की घोषणाएं, कांग्रेस सरकार बनी तो…




  • प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।


  • महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन मिलेगी।

  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

  • 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

  • 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा आएगा।

  • किसान कर्जमाफी की जाएगी।

  • दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। 



  • बेरोजगारों के आंकड़े पर फिसलीं



    प्रियंका गांधी ने युवा बेजगारों की बात को पूरी दमदारी से उठाया, लेकिन आंकड़ों में उलझ गईं। और कह गईं प्रदेश में 1600 युवा बेरोजगार हैं। इसे लेकर अब खूब चर्चा है। यहां बता दें, मप्र में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या  38 लाख के करीब है और एक अनुमान के अनुसार राज्य में करीब एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं।



    प्रियंका पहुंची लक्ष्मीबाई की समाधि पर, दी पुष्पांजलि



    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची हैं। उन्होंने यहां जनआक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। 12 बजे ग्वालियर आने के बाद सबसे पहले विमानतल पर कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात प्रियंका गांधी सीधे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंची। यहां उन्होंने वीरांगना को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अशोक सिंह भी उपस्थित थे।



    जनआक्रोश रैली में दिग्विजय सिंह नहीं बोले



    ग्वालियर में शुक्रवार को हुई कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में मप्र के पूर्व सीएम और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह नहीं बोले। अब चर्चा है कि वे किसी रणनीति के तहत नहीं बोले या फिर समय की नजाकत को देखते हुए उन्होंने ने खुद को भाषण देने से पीछे रखा। यहां बता दें, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मंच पर पहुंचने के बाद मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ही भाषण दिया। 



     


    रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पहुंची प्रियंका गांधी ग्वालियर में प्रियंका गांधी की सभा ग्वालियर समाचार प्रियंका गांधी ग्वालियर में बोलीं Priyanka Gandhi reached Rani Laxmibai's tomb Priyanka Gandhi's meeting in Gwalior मध्यप्रदेश न्यूज Priyanka Gandhi spoke in Gwalior Gwalior News Madhya Pradesh News
    Advertisment