बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सिद्धू के रिहा होने से सियासी गलियारों में बढ़ा पारा

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सिद्धू के रिहा होने से सियासी गलियारों में बढ़ा पारा

AMRITSAR. पूर्व पीपीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर पंजाब की सियासी गलियारों में  पारा बढ़ा हुआ दिखाई देने लगे है। जेल से छूटने के बाद सिद्धू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे, वहीं उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दूसरी ओर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी की बीते दिनों बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही चन्नी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।





2022 में विधानसभा चुनाव हारी थी कांग्रेस





पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी राजनीतिक सुर्खियों से अचानक गायब हो गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना चेहरा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के बजाय चन्नी को चुना था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बंपर वोट से जीती और भारी जनादेश के साथ प्रदेश में भगवंत मान की सरकार बनी थी।





पुराने रंग में दिखे सिद्धू





जेल से बाहर आने के बाद पीसीसी के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अपने पुराने रंग में दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। राहुल गांधी को उन्होंने उपदेशक बताया और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने की कोशिश की। सिद्धू की सक्रियता से चन्नी की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है। 2022 चुनाव के दौरान सिद्धू और चन्नी के बीच कई बार तल्खी देखी गई। जिसका खामियाजा पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव हार कर चुकाना पड़ा।





भारत जोड़ो यात्रा में दिखे थे चन्नी





भ्रष्टाचार के मामलों में अपने भतीजे की गिरफ्तारी के बाद चन्नी को विरोध का सामना करना पड़ा है। सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात और विदेश यात्रा से लौटने के बाद चन्नी को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देखा गया था। उन्होंने इस दौरान प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी।





सिद्ध और चन्नी दोनों की कांग्रेस में चल रही चर्चाएं





चन्नी जालंधर संसदीय उपचुनाव में काफी दबदबा रखते हैं। इसके लिए कांग्रेस अब जालंधर संसदीय उपचुनाव में प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस में इन दिनों सिद्धू और चन्नी दोनों की बात की जा रही है। दरअसल, 2022 विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस को चन्नी फैक्टर का फायदा मिला था।



BJP बीजेपी Punjab News पंजाब न्यूज Navjot Singh Sidhu नवजोत सिंह सिद्धू punjab ex cm charanjit singh channi पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी