कांग्रेस में अध्यक्ष पद की रेस के बीच राहुल गांधी का नाम फिर उछला, अशोक गहलोत और शशि थरूर उतर सकते हैं चुनाव में

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की रेस के बीच राहुल गांधी का नाम फिर उछला, अशोक गहलोत और शशि थरूर उतर सकते हैं चुनाव में

DELHI. कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इसे लेकर कई तरह के कायास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां गांधी परिवार के वफादार अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। वहीं, शशि थरूर भी इस रेस में शामिल हैं। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से पार्टी मांग उठा रही है और प्रस्ताव पारित करके दिल्ली भेज रही है। इन सब के बीच राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। फिलहाल पार्टी अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि अशोक गहलोत जो इस रेस में शामिल माने जा रहे हैं, उन्होंने ही सबसे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर राजस्थान से प्रस्ताव भेजा।



अशोक गहलोत भरेंगे नामांकन 



सूत्रों के हवाले ये खबर आई है कि अशोक गहलोत 26 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। खबर है कि शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की बात कही और सोनिया गांधी ने इस पर ऐतराज नहीं जताया। दूसरी तरफ राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात के बाद अब जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। सूत्रों ने बताया कि अशोक गहलोत 25 सितंबर को दिल्ली आएंगे और अगले दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।



सोनिया से मिले थरूर



इससे पहले 19 सितंबर को ही सोनिया गांधी के विदेश से लौटने के बाद शशि थरूर ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के और कई नेता भी मौजूद थे। शशि थरूर पार्टी में बदलाव की मांग वाली एक याचिका को सार्वजनिक मंजूरी देने के तुरंत बाद सोनिया गांधी से मिले थे। कहा जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए होने वाले चुनाव को लड़ने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर पार्टी के युवा सदस्यों के एक समूह द्वारा बदलाव की मांग करने वाली याचिका का समर्थन किया है। थरूर ने उस ऑनलाइन याचिका की पैरवी की थी। युवा सदस्यों की याचिका में पार्टी के युवा सदस्यों ने सुधारों की मांग की और कहा है कि अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को यह संकल्प लेना चाहिए कि निर्वाचित होने पर वह ‘उदयपुर नवसंकल्प' को पूरी तरह लागू करेगा।



कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएंगी भारत जोड़ो यात्रा



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा अभी केरल में है। 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। राहुल गांधी रात के समय कंटेनर में सो रहे हैं । सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं।



अशोक पंडित ने किया ट्वीट



राहुल गांधी के ट्वीट पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘यही तो देश आपको समझा समझा कर थक गया है। चलो अब जब आपको सबको साथ में लेकर चलने की बात समझ में आ ही गई है तो गांधी परिवार से बाहर किसी को पार्टी का अध्यक्ष बना दीजिए।’




— Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 19, 2022



 


Shashi Tharoor will contest elections Congress President Election कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अशोक गहलोत भरेंगे नामांकन शशि थरूर लड़ेंगे चुनाव bharat Jodo Yatra of Rahul Gandhi Ashok Gehlot will fill the nomination
Advertisment