मध्यप्रदेश में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री, राहुल लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री, राहुल लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में 3 नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री बने। राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा मिला। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तीनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। वहीं 1 मंत्री पद अब भी खाली है।





मध्यप्रदेश के नए मंत्री





राजेंद्र शुक्ला





राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से 4 बार के विधायक हैं। वे मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राजेंद्र शुक्ला विंध्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। वे 2003 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उनकी लगातार जीत हुई। 2018 के चुनाव में बीजेपी को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। बीजेपी ने रीवा जिले की सभी 8 सीटों पर कब्जा जमाया था।





गौरीशंकर बिसेन





गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा सीट से 7वीं बार के विधायक हैं। वे स्टूडेंट लाइफ में राजनीति में एक्टिव रहे। 1985, 1990, 1993 और 2003 में जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचे। 2008 में वे मध्यप्रदेश की 13वीं विधानसभा के सदस्य बने। बिसेन, सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री रह चुके हैं। उन्हें विधानसभा की कई समितियों का सदस्य और सभापति भी चुना जा चुका है। गौरीशंकर बिसेन 1998 और 2004 में लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। 25 दिसंबर 2000 से बिसेन बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे अल्पसंख्यक मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी रहे हैं। बिसेन 3 बार मध्यप्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे।





राहुल सिंह लोधी





राहुल सिंह लोधी टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। राहुल लोधी को मंत्री पद देकर बीजेपी उमा भारती और उनके समर्थकों को साध सकती है। लोधी वोटर्स बीजेपी के पाले में आ सकते हैं।





शुक्रवार देर रात सीएम ने की थी राज्यपाल से मुलाकात





मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुक्रवार देर रात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई थी। शुक्रवार शाम को जबलपुर में सीएम शिवराज से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने हंसते हुए कहा था कि मैं भी आप ही से सुन रहा हूं।





मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले कमलनाथ?







— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 26, 2023





मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 'ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।' कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि 'जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।'



Cabinet expansion in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार Gaurishankar Bisen Rajendra Shukla गौरीशंकर बिसेन राजेंद्र शुक्ला 3 new ministers took oath Rahul Singh Lodhi 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ राहुल सिंह लोधी