सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को जगह, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को जगह, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

LUCKNOW. समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी। समिति में 62 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार, 29 जनवरी को जारी सूची में हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। जानकारों की मानें तो शिवपाल को मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में साथ देने का तोहफा दिया गया है। दरअसल, पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. वहीं अखिलेश यादव एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्य और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं।



'हम साथ-साथ हैं'



आपको बता दें कि सपा में वर्चस्व की जंग को लेकर चाचा-भतीजों में कई बार रार बहुत बढ़ चुकी है। जिसके बाद शिवपाल ने सपा छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी, हालांकि मुलायम सिंह के देहांत के बाद कुनबा फिर एकजुट हो गया और अब शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं। शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय सपा में कर चुके हैं। इसके बाद से चर्चा थी कि शिवपाल यादव को अखिलेश पार्टी में अहम जिम्मेदारी देंगे।



सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी



1-अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष



2-किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष



3- प्रो0 रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव



4-मोहम्मद आजम खां राष्ट्रीय महासचिव



5-शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव



6-रवि प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय महासचिव



7-बलराम यादव राष्ट्रीय महासचिव



8-स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय महासचिव



9-विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव



10-अवधेश प्रसाद राष्ट्रीय महासचिव



11-इन्द्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव



12- रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय महासचिव



13-लालजी वर्मा राष्ट्रीय महासचिव



14-रामअचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव



15-जो एण्टोनी राष्ट्रीय महासचिव



16-हरेन्द्र मलिक राष्ट्रीय महासचिव



17-नीरज चौधरी राष्ट्रीय महासचिव



18-सुदीप रंजन सेन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष



19-डॉ  मधु गुप्ता राष्ट्रीय सचिव



20-कमाल अख्तर राष्ट्रीय सचिव



21-दयाराम पाल राष्ट्रीय सचिव



22-राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव



23-राजीव राय राष्ट्रीय सचिव 



24-रामबक्श वर्मा राष्ट्रीय सचिव



25-अभिषेक मिश्रा राष्ट्रीय सचिव



26-जावेद आब्दी राष्ट्रीय सचिव



27-रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव



28-पी0एन0 चौहान राष्ट्रीय सचिव



29-आकिल मुर्तजा राष्ट्रीय सचिव



30-अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव



31-रामआसरे विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव



32-तारकेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय सचिव



33-हाजी इरफान अंसारी राष्ट्रीय सचिव



34-राजाराम पाल राष्ट्रीय सचिव



35-त्रिभुवन दत्त राष्ट्रीय सचिव



36-राममूर्ति वर्मा राष्ट्रीय सचिव



37-वीरपाल यादव राष्ट्रीय सचिव



38-श्रीमती जयाबच्चन सदस्य



39-रामगोविन्द चौधरी सदस्य



40-अबू आसिम आजमी सदस्य



41-चन्द्रपाल सिंह यादव सदस्य 



42-जावेद अली खान सदस्य सदस्य



43-अरविन्द कुमार सिंह सदस्य



44-डा0 मुकेश वर्मा सदस्य



45-श्रीमती ऊषा वर्मा सदस्य



46-श्रीमती लीलावती कुशवाहा सदस्य



47-राजेश कुशवाहा सदस्य



48-रामदुलार राजमर सदस्य



49-संजय विद्यार्थी सदस्य



50-ओपी यादव सदस्य



51-पवन पाण्डेय सदस्य



52-उज्जवल रमण सिंह सदस्य



53-संजय लाठर सदस्य



54-राज कुमार मिश्रा सदस्य



55-डा0 रमेश तोमर सदस्य



56-धर्मेन्द्र यादव सदस्य



57-अक्षय यादव सदस्य



58-तेज प्रताप यादव सदस्य



59-अल्ताफ अंसारी विशेष आमन्त्रित सदस्य



60-किसान सिंह सैंथवार विशेष आमन्त्रित सदस्य



61-व्यास जी गौड़ विशेष आमन्त्रित सदस्य



62-मौलाना इकबाल कादरी विशेष आमन्त्रित सदस्य


National Executive of Samajwadi Party सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शिवपाल यादव अखिलेश यादव SP in up Akhilesh Yadav Shivpal Yadav समाजवादी पार्टी