कनार्टक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत, बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा- कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
कनार्टक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत, बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा- कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग

BANGALORE.  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को है। बीजेपी ने सोमवार (8 मई) को सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में 6 मई को रैली की थी। सोनिया की यह कनार्टक में पहली ओर अंतिम रैली थी। जिसमें सोनिया गांधी ने कहा था कि कांग्रेस कनार्टक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।





कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट में क्या लिखा





publive-image





सोनिया गांधी की रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 6.5 करोड़ कर्नाटकवासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।





ये भी पढ़ें...















बीजेपी ने शिकायत में कहा





इसी बयान पर बीजेपी का एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह और पार्टी नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में सोमवार (8 मई) को चुनाव आयोग से मिला और सोनिया गांधी पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेता तरुण चुग ने बताया- संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि इसके लिए सोनिया गांधी को देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।





मोदी बोले- कांग्रेस कर्नाटक को देश से अलग करने की वकालत कर रही





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस के इस ट्वीट पर रविवार (7 मई) को मैसूरु के नंजनगुड़ की रैली में कहा- इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कर्नाटक की sovereignty यानी कर्नाटक की संप्रभुता। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था।





राहुल ने बस में सवारी की, प्रियंका ने किया रोड शो 







— Congress (@INCIndia) May 8, 2023





कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है। आज यानी सोमवार (8 मई) को  प्रचार का आखिरी दिन था। प्रियंका गांधी ने विजयनगर में रोड शो निकाला। इसी के साथ प्रियंका ने चुनाव प्रचार अभियान का समापन किया। वहीं राहुल गांधी ने वर्किंग महिलाओं के साथ बस में सवारी की और बस स्टॉप पर कॉलेज स्टूडेंट के साथ बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई। इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 65 से ज्यादा रैलियां और 20 के करीब रोड शो किए हैं। इसमें एक रैली सोनिया गांधी की भी है। जो सालों बाद चुनाव प्रचार करने आईं थीं।



Sonia Gandhi spoke in Karnataka बीजेपी ने सोनिया की शिकायत की कर्नाटक विधानसभा चुनाव सोनिया की चुनाव आयोग को शिकायत सोनिया गांधी ने कर्नाटक को संप्रभु कहा कर्नाटक में सोनिया गांधी बोलीं Karnataka assembly elections BJP complained to Sonia Sonia's complaint to the Election Commission Sonia Gandhi called Karnataka sovereign