सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल के सीएम पद की शपथ ली, ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं, कभी दूध और अखबार भी बेच चुके

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल के सीएम पद की शपथ ली, ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं, कभी दूध और अखबार भी बेच चुके

NEW DELHI. हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। 



कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू



सुखविंदर सिंह सुक्खू 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्ष में रहे हैं। सुक्खू एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्हें गांधी परिवार का वफादार माना जाता है। वह बीजेपी के प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटें जीती हैं।



छोटा शिमला में पीसीओ चलाते थे सखविंद्र सुक्खू



हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कॉलेज के दिनों में सुबह छोटा शिमला बाजार में दूध और अखबार बेचते थे। इसके बाद कॉलेज जाते थे। उनका परिवार पहले कसुम्पटी में रहता था, बाद में छोटा शिमला शिफ्ट हो गया। सुक्खू के साथी रहे पार्षदों ने बताया कि सुखविंद्र सिंह ने आम आदमी का जीवन जीया है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू छोटा शिमला में तिब्बतियन स्कूल के समीप बाबूराम मार्केट में पीसीओ चलाते थे। उनके सहपाठी रामस्वरूप शर्मा व नगर निगम के पूर्व महापौर राकेश शर्मा ने बताया कि सुक्खू जब पार्षद थे, उस दौरान उन्होंने कई सालों तक यहां पीसीओ चलाया। उस दौरान पंडित सुखराम शर्मा केंद्र में दूरसंचार मंत्री थे। साधारण परिवार में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे। 


Sukhwinder Singh Sukhu new Chief Minister of Himachal Mukesh Agnihotri becomes Deputy Chief Minister CM swearing-in ceremony Himachal Pradesh Congress News Pratibha Singh Congress President सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री बने सीएम शपथ ग्रहण समारोह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस न्यूज प्रतिभा सिंह कांग्रेस अध्यक्ष