DELHI: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी में जिम्मेदारी; बंगाल से कैलाश विजयवर्गीय की छुट्टी

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी में जिम्मेदारी; बंगाल से कैलाश विजयवर्गीय की छुट्टी

DELHI. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कद्दावर नेता के रूप में पहचान बनाने वाले सुनील बंसल का पार्टी ने प्रमोशन कर दिया है। अब उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रदेश कर्मवीर सिंह को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड नियुक्त किया गया है। सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। उन्हें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों का प्रभार भी मिला है। इससे पहले बंगाल बीजेपी के केंद्रीय प्रभारी पद की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय के पास थी। 







सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय  महामंत्री बनाए गए



सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय  महामंत्री बनाए गए







कौन हैं सुनील बंसल





यूपी बीजेपी के संगठन में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 71 सीटें जिताकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बावजूद वह यूपी में बीजेपी को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे थे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है। सुनील बंसल छात्र चुनाव में राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव ((1989)) चुने गए। बीजेपी में शामिल होने से पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। वह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में सबसे आगे रहे हैं और 2010 से 2014 तक भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रीय संयोजक (वाईएसी) के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय शिक्षा प्रणाली, प्रणालीगत सुधारों आदि पर किताबें और लेख लिखे हैं।





सरकारी नौकरी छोड़कर एबीवीपी जॉइन की





धर्मपाल सिंह ने सरकारी नौकरी छोड़कर एबीवीपी जॉइन की थी। लेकिन अब पार्टी ने झारखण्ड के संगठन महामंत्री से सीधे देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के संगठन का जिम्मा दिया गया है। धर्मपाल सिंह के झारखंड से यूपी लाए जाने के बाद यूपी के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को झारखंड का संगठन महामंत्री नियुक्‍त किया गया है।



BJP बीजेपी Jharkhand झारखंड TELANGANA Odisha Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश West Bengal पश्चिम बंगाल Sunil Bansal Dharampal Singh सुनील बंसल धर्मपाल सिंह General Secretary Organization महामंत्री संगठन तेलंगाना ओडिशा