KATNI:कटनी मे सुनीता मेहरा बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, संजय पाठक का दबदबा कायम, जनपद के बाद जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
KATNI:कटनी मे सुनीता मेहरा बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, संजय पाठक का दबदबा कायम, जनपद के बाद जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा

Katni. कटनी जिले में जिला पंचायत सदस्य सुनीता मेहरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। सुनीता मेहरा को भाजपा का समर्थन मिला है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों के प्रस्ताव पर भाजपा ने संगठन के अंदर ही वोटिंग कराकर अशोक विश्वकर्मा को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया है। अशोक विश्वकर्मा इससे पहले भी जिला पंचायत का उपाध्यक्ष रह चुके हैं।



 thesootr



भाजपा विधायक संजय पाठक का दबदबा बरकरार 





6 जनपद पंचायत चुनाव के बाद शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया। इस जीत में विधायक पाठक की अहम भूमिका रही। पाठक ने इस चुनौती को सहजता से स्वीकार करते हुए शत प्रतिशत रिजल्ट दिया है। उनके नेतृत्व में विजयराघवगढ़, बड़वारा ,ढीमरखेड़ा कटनी जनपद में निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवाने में सफलता हासिल की। 





thesootr





पंक्ति के अंतिम व्यक्तियों को मौका





कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी इस बात की खूब चर्चा रही क्योंकि विजयराघवगढ़ तथा बड़वारा में दो अत्यंत गरीब परिवार की महिलाओं को अध्यक्ष की कुर्सी मिली यहां दोनों ही जनपद में एक मे श्रमिक के घर मे अध्यक्ष की कुर्सी गई तो दूसरा एक ऑटो चालक की पत्नी को अध्यक्ष का ताज मिला।





बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित था। इस वर्ग से जिला पंचायत सदस्य पद पर दो प्रत्याशी जीते थे, जिसमें एक प्रत्याशी सुनीता मेहरा और दूसरी प्रत्याशी किन्नर माला मौसी थी। इन्हीं दोनों में एक को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया जाना तय था। भाजपा ने सुनीता मेहरा को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाकर जिले की सभी जनपद पंचायतों की तरह जिला पंचायत में भी अपना कब्जा जमा लिया है।



 



भाजपा Katni News Katni कटनी PANCHAYAT ELECTION जिला पंचायत अध्यक्ष SANJAY PATHAK BJP WON CONGRESS DEFEAT सुनीता मेहरा संजय पाठक