राहुल गांधी की सजा पर रोक, अब आगे क्या होगा... क्या संसद में फिर लौटेंगे राहुल गांधी, लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव ?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
राहुल गांधी की सजा पर रोक, अब आगे क्या होगा... क्या संसद में फिर लौटेंगे राहुल गांधी, लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव ?

NEW DELHI. मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता चली गई थी। अब याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अधिकतम सजा दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। अब आगे क्या होगा.. क्या राहुल गांधी फिर संसद में लौटेंगे औल 2024 का चुनाव लड़ पाएंगे ?



बहाल होगी राहुल गांधी की संसद की सदस्यता



सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी करके 2 साल की सजा सुनाए जाने के आधार पर राहुल की संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया था। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे। सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है।



यह खबर भी पढ़ें



इंदौर के पुलिस सब इंस्पेक्टर कुशवाहा के पास चंपू की कॉलोनियों के प्लॉट की डायरियां, हाईकोर्ट कमेटी के सामने हुई पेश



अब आगे क्या करेंगे राहुल गांधी ?



सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को अब लोकसभा सचिवालय में प्रतिवेदन देना होगा। इस प्रतिवेदन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करके लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का अनुरोध करना होगा। लोकसभा सचिवालय के अधिकारी आदेश का अध्ययन करके सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी करेंगे। आपको बता दें कि सदस्यता बहाली के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सदस्यता बहाली पर जल्द फैसला हो सकता है।



2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे राहुल गांधी



सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी के 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर छाए बादल छंट गए हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक नहीं लगाई होती तो राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाते। अब राहुल संसद में भी लौटेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार भी दिखाई देंगे।



यह खबर भी पढ़ें



सबलगढ़ की एसडीएम मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा, पद से हटाए जाने से थीं नाराज, उनकी जगह वीरेंद्र तिवारी को बनाया एसडीएम



राहुल गांधी को कब मिलेगा घर ?



सांसदों के बंगले का आवंटन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के निदेशालय के जरिए होता है। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को बंगला आवंटन और रद्द करने के लिए सांसदों वाली एक सदन समिति है। यही समिति केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से बंगला आवंटन की सिफारिश करती है। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद इस समिति की सिफारिश पर बंगला आवंटित होगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि उन्हें पहले वाला बंगला ही मिले। कोई दूसरा बंगला भी मिल सकता है।



ये खबर भी पढ़िए..



संसद में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 7 अगस्त तक के लिए स्थगित, सेना से जुड़ा बिल पास



क्या अब ये केस खत्म हो गया है ?



सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर उन्हें फौरी राहत दी है। इस फैसले से उनकी सांसदी बहाल हो जाएगी। अगर ये स्थिति 2024 तक बनी रहती है तो वे 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे। अभी मोदी सरनेम केस खत्म नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में ये केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट 2 बातों पर विचार करेगा। पहला ये कि क्या राहुल गांधी मानहानि मामले में दोषी हैं ? दूसरा ये कि अगर वे दोषी हैं तो कितनी सजा होनी चाहिए।


Supreme Court decision ban on Rahul Gandhi sentence मोदी सरनेम केस राहुल गांधी Modi surname case 2024 का चुनाव Rahul Gandhi सुप्रीम कोर्ट का फैसला राहुल गांधी की सजा पर रोक 2024 loksabha election
Advertisment