/sootr/media/post_banners/4bca5cf851fbe88229918f45047be43661a319b1ae8b9c977e921bf1b7d38fd0.jpeg)
रुस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज छठवां दिन है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए केन्द्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। वहीं, भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने को लेकर भी सरकार के मंत्रियों के अपने-अपने दावे हैं। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें 2008 में ही प्रधानमंत्री बना दिया।
गिरिराज सिंह ने क्या कहा: दरअसल रुस-यूक्रेन को लेकर गिरिराज सिंह मीडिया से बात कर रहे थे। यूक्रेन में फंसे छात्रों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम सब नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हैं। 2008 में जब सीरिया युद्ध हुआ तब नरेन्द मोदी ने भारतवंशियों को वहां से रेस्क्यू किया था। आपको बता दें कि 2008 में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। जबकि नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 1 मार्च को दिया गिरिराज सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सुनें इन्हें @girirajsinghbjp कह रहे हैं— मोदी हैं तो मुमकिन है... 2008 में भी सीरिया से भारतीयों को मोदीजी ने ही निकाला था...#Ukraine#UkraineRussiaCrisis#UkraineConflict#RussiaUkraineConflict#RussiaUkraine@BJP4MP@INCMPpic.twitter.com/VIDH8rg38V
— TheSootr (@TheSootr) March 1, 2022
मोदी को बता चुके हैं भगवान का अवतार: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह इससे पहले पीएम मोदी को भगवान का अवतार बता चुके हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भगवान का उदय हो चुका है। भारतवंशी और भारत माता को जो आंख दिखाएगा, उसकी आंखें निकाल दी जाएगी क्योंकि नए भारत का उदय हो चुका है।