भाजपा ज्वाइन करेंगे मंत्री सिंहदेव के भतीजे? आदित्येश्वर सिंहदेव ने खुद लगाया अटकलों पर विराम..जानें क्या कहा?

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भाजपा ज्वाइन करेंगे मंत्री सिंहदेव के भतीजे? आदित्येश्वर सिंहदेव ने खुद लगाया अटकलों पर विराम..जानें क्या कहा?

AMBIKAPUR. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की नाराजगी और अलग-अलग मौकों पर दिए गए कई बयानों के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि स्वास्थ्य मंत्री ​सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भाजपा का दामन थाम सकते हैं, लेकिन ऐसे कयासों पर विराम खुद आदित्येश्वर ने ही लगा दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं, वे कांग्रेस में ही रहेंगे। 



जिपं के सदस्य व सरगुजा के उपाध्यक्ष है आदित्येश्वर



दरअसल, कई बार यह बात सामने आती रही है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कांग्रेस से नाराज हैं, ऐसे में उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी उनके भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव जो कि जिला पंचायत सदस्य के साथ जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष भी है, जो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 



ये खबर भी पढ़ें... 






खुद आदित्येश्वर ने कयासों पर लगाए विराम



यह कयास इसलिए लगाए जा रहे थे, क्योंकि मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी बयान दिया था कि वो तो कांग्रेस में है और रहेंगे मगर उनके परिवार के लोग क्या निर्णय लेते हैं, उस पर वे कुछ नहीं कह सकते हैं। इसके पहले अमित शाह के दौरे के समय भी आदित्येश्वर सिंहदेव के भाजपा में जानें की चर्चा खूब चली थी। ऐसे में इन तमाम अटकलों पर खुद आदित्येश्वर ने विराम लगा दिया है। 



कांग्रेस में हूं और यही रहूंगा



आदित्येश्वर सिंहदेव का कहना है कि वो भी ऐसी चर्चाएं सुनते रहे हैं, मगर वो कहीं नहीं जा रहे हैं, बल्कि कांग्रेस में है और यही रहेंगे। यही नहीं आदित्येश्वर ने कहा कि आग कहां लगी है ये उन्हें नहीं पता। मगर धुंआ उठते रहता है। ऐसे में साफ है कि टीएस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर सिंहदेव फिलहाल कहीं नहीं जा रहे हैं। उनके बयान के बाद ही लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है।


सीजी न्यूज आदित्येश्वर भाजपा ज्वाइन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री ​सिंहदेव Adityeshwar joins BJP Adityeshwar Sharan Singhdeo Health Minister Singhdeo CG News