राम मंदिर को लेकर BJP का MEGA PLAN, अयोध्या में दो दिन रहेगी दिवाली, एक दिन में इतने भक्त कर सकेंगे दर्शन
Pratibha Rana | Jan 03, 2024, 24:00 IST
राम मंदिर को लेकर BJP का MEGA PLAN, अयोध्या में दो दिन रहेगी दिवाली, एक दिन में इतने भक्त कर सकेंगे दर्शन
राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान (Ayodhya Ram Mandir) होंगे। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
BHOPAL. राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान (Ayodhya Ram Mandir) होंगे। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम भक्तों में मंदिर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर BJP का मेगा प्लैन तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Inauguration) पर चर्चा को लेकर बीजेपी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
अयोध्या में 50 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था (BJP Mega Plan Ram temple) की जा रही है। हर रोज 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी जो 430 शहरों से चलेंगी। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले लोगों को बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके तहत राम मंदिर के दर्शन करने वालों लोगों को ढोल नगाड़े, तिलक और फूल माला के साथ भेजा जाएगा। एक दिन में लगभग 50 हजार भक्त राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है। इसमें किसी भी तरीके का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
अयोध्या में 50 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है. हर रोज 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी जो 430 शहरों से चलेंगी।
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का चयन रविवार को कर लिया गया। 29 दिसंबर (शुक्रवार) को हुई बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने 3 प्रतिमाओं पर अपना मत लिखित रूप से महासचिव चंपत राय को दे दिया था। चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। अभी इस प्रतिमा की फोटो जारी नहीं की गई है।
मंदिर (Ram Mandir Pran Pratishtha) में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुल 44 दरवाजे हैं। इनमें से ग्राउंड फ्लोर पर 14 दरवाजे मंदिर के अंदर आने के लिए हैं। इन पर सोने की परत चढ़ी है। इनके अलावा 4 दरवाजे सीढ़ियों के नीचे हैं। ये लकड़ी के बने हैं। इसी तरह 12 दरवाजे फर्स्ट फ्लोर पर हैं।
26 दिसंबर को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर परिसर का लैंडस्कैप प्लान दिखाया था। उन्होंने बताया था कि राम मंदिर परिसर की 70 एकड़ जमीन का करीब 70% ग्रीन एरिया होगा। इसके अलावा 2 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ अलग पावर हाउस होगा। चंपत राय ने बताया कि मंदिर में 392 खंभे और 732 मीटर लंबा परकोटा होगा।
हर दिन इतने भक्त कर पाएंगे दर्शन
430 शहरों से चलेंगी 35 ट्रेनें
रामलला की प्रतिमा फाइनल
श्रद्धालुओं के सैलाब को नियंत्रित करने कुल 44 दरवाजे
मंदिर में 70 प्रतिशत ग्रीन एरिया होगा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari