अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ ग्रुप रिजर्वेशन, सिंगल-डबल यात्रियों को टिकट नहीं

Pratibha Rana | Jan 24, 2024, 08:44 IST
Share
अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ ग्रुप रिजर्वेशन, सिंगल-डबल यात्रियों को टिकट नहीं
अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ ग्रुप रिजर्वेशन, सिंगल-डबल यात्रियों को टिकट नहीं

सिंगल-डबल यात्रियों को फिलहाल बुकिंग नहीं मिलेगी। पहले चरण में इन ट्रेनों को राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के जरिये बुक किया जा रहा है। इस वजह से केवल ग्रुप रिजर्वेशन लेना होगा।

BHOPAL. 500 साल बाद आखिरकार राम लला (Ram Lalla) अयोध्‍या में विराजमान हो चुके हैं। अयोध्या में 6 दिन चले अनुष्ठान के बाद सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में पहुंचना लोगों के लिए और भी आसान हो जाएं इसके लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। लेकिन अब अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों में कम से कम 15 लोगों को ही ग्रुप रिजर्वेशन मिल सकेगा। सिंगल-डबल यात्रियों को फिलहाल टिकट नहीं मिलेगी।

सिंगल-डबल को नहीं मिलेगा टिकट

आस्था स्पेशल ट्रेनों के पहले चरण में इन ट्रेनों को राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के जरिए बुक किया जा रहा है। इस वजह से आपको सिर्फ ग्रुप रिजर्वेशन लेना होगा। बता दें, ट्रेनों का संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटी) से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किराए की पूरी राशि एक ही राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन के माध्यम से चुका दी जाएगी। उसके बाद ट्रेनों के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संबंधित दल, संगठन उनके द्वारा बनाए गए यात्रियों के ग्रुप की लिस्ट आईआरसीटीसी को उपलब्ध करवा देंगे। यात्रा दिनांक को संबंधित ग्रुप के यात्री आईडी के माध्यम से इनमें यात्रा कर सकेंगे।

अभी अयोध्या के लिए ये ट्रेनें

  • अयोध्या पहुंचने के लिए अभी तक दो साप्ताहिक ट्रेनें है।
  • 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर
  • 19321 इंदौर-पनवेल एक्सप्रेस

सुबह 7 से शाम 7 बजे से दर्शन

राम मंदिर सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद प्रभु की मध्यान आरती होगी। मंदिर परिसर पूरे दिन 9 घंटे तक खुलेगा। दोपहर में ढाई घंटे भोग और विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे फिर से मंदिर के पट खुलेंगे और शाम 7 बजे तक रामलला के दर्शन होंगे। यानी सुबह 7 बजे से 11.30 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे से दर्शन हो सकेंगे। हालांकि बाद में इसमें बदलाव किया जा सकता है।

मंदिर में इन चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध

श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। राम मंदिर में कई लेयर की सिक्योरिटी रहेगी। श्रद्धालुओं को सेलफोन और स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स, यहां तक कि पेन भी बाहर जमा करवाना होगा। मंदिर परिसर में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक है।

राम मंदिर का इतिहास

राम मंदिर का निर्माण पहली बार 16वीं शताब्दी में किया गया था। उस समय, मंदिर का निर्माण अयोध्या के राजा टोडरमल ने करवाया था। 16वीं शताब्दी में, मुगल सम्राट बाबर ने मंदिर को नष्ट कर दिया और उसके स्थान पर एक मस्जिद का निर्माण करवाया। 1980 के दशक में, हिंदू संगठनों ने राम मंदिर के निर्माण की मांग शुरू की। इस मांग के समर्थन में कई आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन हुए। 1992 में, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेतृत्व में एक भीड़ ने बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया। इस घटना के बाद, भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। 2019 में, भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया। फैसले के बाद, मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर का निर्माण 2023 में पूरा हुआ।

Tags:
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ramji Darshan
  • रामजी के दर्शन
  • single-double no tickets for Ayodhya
  • no entry for common passengers special trains to Ayodhya
  • अयोध्या के लिए सिंगल-डबल को नहीं मिलेगा टिकट
  • अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में आम पैसेंजर को नो एंट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं