आज गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, रामयंत्र पर होगी स्थापना, लता मंगेशकर चौक पर कमांडो तैनात

Pooja Kumari | Jan 18, 2024, 11:22 IST
Share
आज गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, रामयंत्र पर होगी स्थापना, लता मंगेशकर चौक पर कमांडो तैनात
आज गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, रामयंत्र पर होगी स्थापना, लता मंगेशकर चौक पर कमांडो तैनात

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसर दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर 12:45 गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी।

BHOPAL. अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर 12:45 गर्भगृह में रखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 20 किलो वजन की मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन इस मूर्ति का वजन अधिक होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई।

सभी बसों में लगेगी म्यूजिक बॉक्स

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद रहेंगे। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठता के साथ पूरे प्रदेश को राममय करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक पहल परिवहन निगम करने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी बसों में अब रामधुन सुनाई देगी। इसके लिए सभी बसों में एक म्युजिक बॉक्स लगाया जाएगा। बता दें कि अभी तक केवल अयोध्या रोड से जुड़ी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने का फैसला किया गया था। लेकिन अब ये सभी बसों में लगाया जाना है।

लता मंगेशकर चौक पर कमांडो तैनात

बता दें कि अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 28 सितंबर 2022 को उनकी 93वीं जयंती के अवसर पर अयोध्या में इस चौक का उद्घाटन किया था। इस पर 40 फीट लंबी वीणा लगाई गई है, जिसका वजन 14 टन है। 22 जनवरी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इस चौक पर अभी से कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

Tags:
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala Pran Pratistha
  • Ram's idol will reach the sanctum sanctorum
  • गर्भगृह में पहुंचेगी राम की मूर्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा