रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आंखों से कपड़ा हटाना गलत - मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास
Pooja Kumari | Jan 20, 2024, 15:08 IST
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आंखों से कपड़ा हटाना गलत - मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास
अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार यानी आज पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई। पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।
BHOPAL. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इस दिन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अयोध्या में 16 जनवरी को शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज यानी 20 जनवरी, को पांचवां दिन है और बीते शुक्रवार, 19 जनवरी को रामलला के मूर्ति की पहली झलक सामने आई। पहली बार लोगों ने रामलला का पूरा चेहरा देखा। शुक्रवार को शाम के करीब 7 बजे यहां अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन बंद कर दिए गए। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही नए मंदिर में 23 जनवरी से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे।
बता दें कि आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। इससे पहले सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास में विराजेंगे। वहीं आज पाकिस्तान से हिंगलाज शक्तिपीठ का जल अयोध्या पहुंचेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान राम की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। अगर प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो ये गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज जब रामलला अपने अस्थायी टेंट से दिव्य और भव्य मंदिर में प्रवेश करेंगे तो वाकई ये ऐतिहासिक क्षण होगा। राम मंदिर केवल राम मंदिर नहीं है बल्कि 500 साल की लड़ाई की जीत का परिणाम है। राम मंदिर केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि ये कई लोगों के भावनाओं व आस्थाओं से जुड़ा एक सपना है। राम मंदिर का निर्माण 500 साल लंबी तपस्या का परिणाम है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है।
क्या कहा राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने
खत्म हुआ 500 साल का इंतजार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava